फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Reception: अनंत-राधिका की शुभ आशीर्वाद रस्म में इन कपल्स का लुक रहा सबसे खास

Sat, 13 Jul 2024 10:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Jul 2024 10:36 PM IST
सार

जान्हवी कपूर को रूमर्ड बाॅयफ्रेंड के साथ देखा गया तो वहीं केएल राहुल अथिया शेट्टी का हाथ थामे पहुंचे। आइए देखते हैं ,अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद रस्म में सेलेब्रिटी कपल का अनोखा अंदाज।

विज्ञापन
Anant Radhika Reception Celebrity Couples Reached Shubh Ashirwad Ceremony
अनंत राधिका का रिसेप्सन - फोटो : instagram
Anant Radhika Reception: अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंध गए। इस ग्रांड वेडिंग के बाद उनकी शुभ आशीर्वाद की रस्म हुई, जिसमें देश विदेश से सेलिब्रेटीज, उद्योगपति, संत महात्मा, नेता आदि शामिल हुए। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने अपनी मौजूदगी में अंबानी परिवार के कार्यक्रम में और भी रंग भर दिए। अनंत और राधिका को शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे सेलेब्स में शाहरुख खान से लेकर अमिताभ और सचिन तेंदुलकर से लेकर एमएस धोनी तक अपने परिवार संग पहुंचे। 


अनंत और राधिका अंबानी के रिसेप्शन के मौके पर कई सेलेब्स कपल का लुक काफी चर्चा में रहा। जान्हवी कपूर को रूमर्ड बाॅयफ्रेंड के साथ देखा गया तो वहीं केएल राहुल अथिया शेट्टी का हाथ थामे पहुंचे। आइए देखते हैं ,अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद रस्म में सेलेब्रिटी कपल का अनोखा अंदाज।
Anant Radhika Reception Celebrity Couples Reached Shubh Ashirwad Ceremony
शाहिद कपूर - फोटो : instagram

शाहिद कपूर काले रंग के प्रिंटेड कुर्ता पायजामे में नजर आए। उनके साथ मीरा राजपूत पीले रंग के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। दोनों का लुक जितना खूबसूरत है, उतना ही उनकी कैमेस्ट्री शानदार है।

Anant Radhika Reception Celebrity Couples Reached Shubh Ashirwad Ceremony

सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी भी अंबानी परिवार के शुभ आशीर्वाद रस्म में शामिल हुए। सचिन तेंदुलकर ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया तो वहीं उनकी पत्नी खूबसूरत पिंक साड़ी में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Reception Celebrity Couples Reached Shubh Ashirwad Ceremony
kl rahul Athiya - फोटो : instagram

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल का लुक भी इस मौके पर काफी अलग लगा। अथिया ने शाॅर्ट कुर्ता के साथ शरारा पैंट टीमअप किया, साथ ही साइड दुपट्टा लिया। उनका आउटफिट गर्मियों के लिए परफेक्ट है। वहीं केएल राहुल ने ब्लैक ब्लैजर कैरी किया ।

विज्ञापन
Anant Radhika Reception Celebrity Couples Reached Shubh Ashirwad Ceremony
शाहरुख सुहाना खान - फोटो : instagram

बादशाह खान यानी शाहरुख पत्नी गौरी संग इवेंट में पहुंचे। साथ में बेटी सुहाना खान भी नजर आईं। जहां गौरी खान ने पर्पल प्रिंटेड हैवी लहंगा चोली से खुद को स्टाइल किया तो वहीं सुहाना खान पेस्टल रंग के लहंगे में किसी खूबसूरत राजकुमारी की तरह दिखीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed