फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neeraj Chopra Wedding: दुल्हनों की पहली पसंद बन रहा पेस्टल पिंक रंग, नीरज चोपड़ा की दुल्हनिया को भी भाया

Mon, 20 Jan 2025 10:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 10:15 AM IST
सार

बीती शाम नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करके सबको हैरान कर दिया। नीरज की दुल्हनिया ने ट्रेंड को फॉलो करते हुए पेस्टल पिंक रंग के लहंगे को चुना। 

विज्ञापन
Neeraj Chopra and himani Wedding photos viral on social media know about himani lehenga
नीरज की दुल्हनिया ने भी चुना पेस्टल रंग का ब्राइडल आउटफिट - फोटो : instagram

Neeraj Chopra Wedding: बीती शाम जैसे ही भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं तो हर कोई हैरान सा रह गया। दरअसल, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने हाल ही में हिमानी मोर के साथ विवाह किया है। नीरज ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, 'अपने परिवार के साथ जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एकसाथ लाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें'।



तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने इनपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। तस्वीरों में नीरज की दुल्हनिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने ब्राइडल आउटफिट के लिए गुलाबी पेस्टल रंग का चयन किया था। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां पेस्टल पिंक रंग के जोड़े में ही दुल्हन बनी हैं। आइए आपको उनकी तस्वीरें दिखाते हैं। 

Neeraj Chopra and himani Wedding photos viral on social media know about himani lehenga
कैसा था नीरज की दुल्हनिया का लुक? - फोटो : neeraj____chopra
कैसा था नीरज की दुल्हनिया का लुक?

नीरज चोपड़ा की दुल्हनिया ने अपनी शादी के दिन पेस्टल रंग का ब्राइडल आउटफिट चुना था, जो उनके इस खास दिन को और भी खूबसूरत बना रहा था। मल्टीकलर सितारे जड़े पेस्टल गुलाबी रंग के लहंगे के साथ हिमानी ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने अपने इस लहंगे के साथ मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज और पिंक कलर का नेट का दुपट्टा कैरी किया है। हाथों में गुलाबी रंग का चूड़ा ट्रेंड के अनुसार काफी प्यारा लग रहा है। 

लुक को कंप्लीट करने के लिए हिमानी ने कुंदन और स्टोन वाले हैवी नेकलेस का चयन करते हुए नाक में बड़ी सी नथ पहनी है और साथ में उन्होंने मांगटीका भी पेयर किया है। सटल से मेकअप में उनका पूरा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। 
Neeraj Chopra and himani Wedding photos viral on social media know about himani lehenga
अनुष्का शर्मा ने शुरू किया था ट्रेंड - फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा ने शुरू किया था ट्रेंड

आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी में सबसे पहले पेस्टल रंग का आउटफिट कैरी किया था। उनका ये लुक उस समय लोगों के दिलो-दिमाग में बस गया था। गुलाबी रंग के इस लहंगे में अनुष्का कमाल की लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने माथापट्टी और अन्य ज्वेलरी भी काफी हैवी कैरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Chopra and himani Wedding photos viral on social media know about himani lehenga
रकुल प्रीत - फोटो : instagram

रकुल प्रीत

बीती साल जब रकुल प्रीत की शादी हुई तो उन्होंने भी अपनी शादी के लिए पेस्टल पिंक रंग का चयन किया था। रकुल प्रीत के इस पेस्टल लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। इस लहंगे के साथ हैवी वर्क वाला फुल स्लीव का ब्लाउज एक्ट्रेस के वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहा था। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए कुंदन की हैवी ज्वेलरी का चयन किया था। लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आया था। 

विज्ञापन
Neeraj Chopra and himani Wedding photos viral on social media know about himani lehenga
कृति खरबंदा - फोटो : instagram
कृति खरबंदा

कृति खरबंदा ने भी बीती साल ही पुलकित सम्राट के साथ शादी रचाई है। एक्ट्रेस के ब्राइडल लहंगे पर पेस्टल पिंक, बेबी पिंक और मैजेंटा पिंक रंगों से काम किया गया था। अपने इस ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी सा गुलाबी रंग का ही दुपट्टा कैरी किया था। ऐसे में उनका ये लुक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed