बॉलीवुड में कई सारे कलाकार ऐसे हैं जिनकी लोगों के दिलों में अलग ही जगह है। नीना गुप्ता एक ऐसा नाम है जो बॉलीवुड में महिलाओं के परचम को बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। नीना गुप्ता द्वारा निभाये जाने वाले अलग-अलग किरदारों के कारण फैंस उनके निजी जीवन में भी बेहद दिलचस्पी रखते हैं। नीना गुप्ता अपने जीवन को अपने हिसाब से जीने में विश्वास रखती हैं। जीवन के 61 वर्ष देखने के बावजूद वे अपने लुक्स के साथ कभी भी समझौते नहीं करती हैं। हाल ही में नीना गुप्ता ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे उनके फैंस खूब सराह रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए नीना गुप्ता का सुंदर लुक।
2 of 4
खूबसूरत नीना गुप्ता
- फोटो : instagram
विंटर लुक और लाइट मेकअप
नीना गुप्ता ने नए साल का स्वागत करने के लिए काले रंग का हाइनेक पहना है जिसके ऊपर उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला एक श्रग पहना है। चेहरे पर ज्यादा मेकअप करने की बजाय उन्होंने लाइट लिपस्टिक एवं आई लाइनर का प्रयोग किया है। बालों को बिना पार्टीशन के खुला ही रखा है। कानों में बेहद खूबसूरत से बड़े ईयरिंग्स पहने हैं, जो कि उनके इस सिम्पल- सोबर लुक को तो पूरा कर ही रहे हैं। साथ ही उनके उम्र की महिलाओं के लिए पार्टी लुक कैरी करने का आइडिया भी प्रस्तुत कर रहे हैं।
3 of 4
फैंस ने इस लुक पर अच्छे-अच्छे कमेंट करना शुरु कर दिये हैं
- फोटो : social media
फैंस कर रहे हैं लुक की तारीफ
जिस बेबाक अंदाज से नीना गुप्ता खुद को प्रस्तुत करती हैं, उनके फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं। इस तस्वीर को डालते ही उनके फैंस ने इस लुक पर अच्छे-अच्छे कमेंट करना शुरु कर दिये हैं। कई सारी महिला प्रशंसकों ने तो उनके फूलों वाले इन ईयररिंग्स की बहुत प्रशंसा की। यह ईयररिंग्स सफेद मोती के हैं, जिनमें बीच में पीले रंग का नग है। नीना गुप्ता के चेहरे पर ये काफी फब रहे हैं।
4 of 4
एकदम सिंपल पोज में खड़ी हैं
- फोटो : instagram
घर में कर रही हैं पोज
नीना गुप्ता ने नए वर्ष का स्वागत अपने घर से ही किया है। फैंस ने उनके घर को भी बेहद पसंद किया है। वे तस्वीर में एकदम सिंपल पोज में खड़ी हैं। हाथों को आगे की ओर बांध रखा है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक छोटा और प्यारा कैप्शन डाला है। जिसमें वे लिख रही हैं,‘नया साल अच्छा हो यही प्रार्थना है’। नए साल के पहले दिन की शुरुआत नीना गुप्ता ने यह तस्वीर डालकर की है। जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाई देना शुरु हो चुके हैं।