Navratri Special Mehndi Design: महिलाओं और लड़कियों के श्रृंगार में मेहंदी काफी अहम होती है। ऐसा कहा जाता है कि बिना मेहंदी के तो 16 श्रृंगार भी पूरा नहीं होता। इसी के चलते शादी-विवाह से लेकर तीज-त्योहार तक पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं।
बहुत सी महिलाएं तो खुद अपने हाथ से ही मेहंदी लगा लेती हैं, वहीं बहुत सी महिलाओं को मेहंदी आर्टिस्ट की जरूरत पड़ती है। अब जब शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है, तो आप मां दुर्गा के स्वागत के लिए अपने हाथों पर मेहंदी अवश्य लगवाएं।
आज के समय में साधारण मेहंदी से लेकर कई अन्य तरीके की डिजाइन चलन में हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको शारदीय नवरात्रि के लिए मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी रचाएं।
2 of 7
शारदीय नवरात्रि 2024
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
शारदीय नवरात्रि में आप चाहें तो मेहंदी की इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। मां दुर्गा की ये तस्वीर आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेगी। मेहंदी की इस डिजाइन से आपके हाथ भी भरे-भरे लगेंगे।
3 of 7
शारदीय नवरात्रि 2024
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
आप चाहें तो अपने सीधे हाथ पर देवी मां की प्रतिमा का डिजाइन बना सकती हैं। इसके साथ-साथ अगर चाहें तो कलाई पर देवी मां का कोई मंत्र लिख सकती है। इससे भी आपकी मेहंदी में चार चांद लग जाएंगे।
4 of 7
शारदीय नवरात्रि 2024
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
शारदीय नवरात्रि में ही जगह-जगह लोग गरबा और डांडिया खेलते हैं। इसके लिए बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं। मां दुर्गा की पूजा में डांडिया खेलना शुभ भी माना जाता है। ऐसे में डांडिया खेलते कपल की तस्वीर अपने हाथों पर बनवाएं।
5 of 7
शारदीय नवरात्रि 2024
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर भरे-भरे हाथ मेहंदी नहीं पसंद है, लेकिन हाथों पर डांडिया खेलते कपल की तस्वीर बनाना चाहती हैं, तो इसका चयन करें। ये डिजाइन सिंपल भी है, और देखने में भी अच्छी लग रही है।