Navratri 2023 : होली के बाद लोगों को नवरात्रि का काफी इंतजार होता है। चैत्र महीने में पड़ने वाले नवरात्रि में माता के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। लोग बड़ी श्रद्धा के साथ माता की पूजा-अर्चना करते हैं। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च यानि कि आज से होने जा रही है। इन नौ दिनों में पूरे सच्चे मन के साथ पूजा करके लोग माता को प्रसन्न करते हैं।
कई लोग तो फलाहार से पूरे नौ दिन तक व्रत भी रखते हैं। जिस प्रकार नवरात्रि में फलाहार का अलग महत्व है, माता का भोग हर दिन के हिसाब से लगता है। ठीक वैसे ही इन नौ दिनों के हर दिन के लिए एक रंग होता है। माता के हर रूप को एक रंग पसंद होता है। जिसे पूजा के समय पहनना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दिन के हिसाब के रंग पहनने पर मां दुर्गा जरूर प्रसन्न होती हैं।