नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूजा में सब व्यस्त होते हैं। शारदीय नवरात्रि को हर जगह अलग तरीके से मनाया जाता है। बंगाल में जहां दुर्गा पूजा के नाम से देवी मां की पूजा की जाती है तो वहीं गुजरात में गरबा की स्थापना की जाती है। जिसके चारों तरफ महिलाएं नाचती और गाती हैं। वहीं हर जगह त्योहारों पर गरबा और डांडिया के आयोजन भी किए जाते हैं। किसी भी त्योहार की खुशी बिना सजे-धजे अधूरी ही रह जाती है। अगर इन नवरात्रि आप भी सोसाइटी की गरबा पार्टी में शामिल होने वाली हैं। तो इन एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
2 of 7
shirt with lehenga
- फोटो : instagram
गरबा या फिर डांडिया के लिए ज्यादातर मिरर र्क वाले लहंगा-चोली को महिलाएं पहनती हैं। लेकिन आप चाहें तो सिंपल और प्रिटेंड डिजाइन के इन लहंगा के साथ भी खूबसूरत दिख सकती हैं। वहीं इन लाइट वेटेड लहंगे को पहन आप गरबा भी पूरी तरह से एंज्वॉय कर पाएगी। तो आने वाले नवरात्रों में आप इन एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर हर किसी ध्यान अपनी तरफ खींच सकती हैं।
3 of 7
latest lehenga choli
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित के लगभग हर लुक को महिलाएं रीक्रिएट करना चाहेगी। लेकिन अगर आप डांडिया नाइट्स के लिए तैयार होना चाहती हैं। तो माधुरी दीक्षित की तरह प्रिटेंड लहंगे और दुपट्टे को चुन सकती हैं। जिसके साथ शिमरी वर्क वाला ब्लाउज पेयर करें। ये लुक आपको ट्रेंडी भी बनाएगा और कंफर्टेबल भी।
4 of 7
मौनी रॉय
- फोटो : instagram
इन दिनों लहंगे में प्रिंट काफी सारी एक्ट्रेस पसंद कर रही हैं। मौनी रॉय भी प्रिंटेड लहंगा पहने नजर आ चुकी हैं। ्अगर आप लाइट वेड लहंगा पहनना चाहती हैं तो मौनी रॉय के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। खुले बालों के साथ आप चाहें तो एक्सपेरिमेंट कर इसे बांधकर भी खूबसूरत दिखेंगी। वहीं लाइट पिंक शेड हर लड़की पर आकर्षक दिखेगा।
5 of 7
lehenga
- फोटो : instagram
अगर आप दुपट्टे के साथ कंफर्टेबल नही हैं तो केवल स्कर्ट और ब्लाउज को भी चुन सकती हैं। प्राजक्ता कोली की तरह फुल स्लीव और वी नेकलाइन वाले ब्लाउज को प्रिटेंड डिजाइन के हैवी घेर वाले लहंगे के साथ चुनें। साथ में ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस इसे बिल्कुल खास और अलग बनाएगा।