अपने फैशन और भारत की विविधता भरी संस्कृति को परिधान के जरिए प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत करने वाले पीएम मोदी दक्षिण भारतीय पुरुषों के पारंपरिक परिधान 'वेष्टि' में नजर आते हैं तो कभी सिख पगड़ी पहन पंजाब की संस्कृति प्रस्तुत करते नजर आते हैं । पाकिस्तान के नरोवाल जिले के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक जाने के लिए करतारपुर गलियारे का उद्घाटन समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारंगी पगड़ी पहन सिख वेशभूषा में लोगों को संबोधित करते नजर आए।
2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में शी जिनपिंग
- फोटो : Twitter
देश के सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर रंग और अंदाज के लोग दीवाने हैं। आपको स्टाइल में बने रहने के लिए किसी किलर लुक या फिर लंबी चौड़ी कद-काठी की जरूरत नहीं होती। आप कितने स्टाइलिश हैं ये आपके व्यक्तित्व से ही झलकता है। मोदी जी हमेशा स्टाइल में बने रहते हैं। मोदी जहां जाते हैं वहीं के हो जाते हैं।
जब एक बार मोदी जी से उनके स्टाइलिश कुर्ते के बारे में पूछा गया तो प्रधानमंत्री ने बताया: 'आरएसएस और भाजपा में काम का मतलब सिर्फ लगातार यात्राएं ही नहीं, बल्कि अनिश्चित और दुश्कर कार्यक्रम भी हैं। और मैं तो अपने कपड़े हमेशा खुद ही धोता था, मैं सोचा कि पूरी बांह का कुर्ता धोना अधिक कठिन था और ज्यादा समय लेता था तो मैंने अपने कुर्ते को काटकर आधी बांह का कर देने का फैसला किया।' इस तरह मोदी कुर्ता की शुरुआत हुई! इसके अलावा ‘मोदी मास्क’, कप, टी-शर्ट, बैज और यहां तक कि चॉकलेट जैसी चीजें भी समय-समय पर देखी गईं, लेकिन इनमें से कुछ भी मोदी कुर्ता जितना लोकप्रिय नहीं हुआ। मोदी कुर्ता की सादगी ही उसे खास बना देती है।
4 of 5
पीएम मोदी(फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
पीएम मोदी का ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को खूब रास आता है। फिर चाहे उनका खादी कुर्ता हो या फिर रंग -बिरंगी पगड़ी। पीएम मोदी खादी का कुर्ता और उसके कॉम्बिनेशन में व्हाइट रंग का चूड़ीदार पजामा ही पहनना पसंद करते हैं। उसके साथ लैदर की काले रंग की जूतियां उनके लुक को और भी इंप्रेसिव बना देती हैं। हालांकि विदेश दौरे के दौरान उन्हें अक्सर कोट पैंट में भी देखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खादी स्टाइल युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है।
लोगों में इस बात को जानने की जिज्ञासा रहती है कि वो अपने कपड़े कहां से सिलवाते हैं। हालांकि पीएम मोदी ने एक प्रोग्राम के दौरान ये बात खुद बताई थी कि वो अपने कपड़े अहमदाबाद के उसी टेलर से सिलवाते हैं जिससे वो बरसों पहले से सिलवाते आ रहे हैं। पीएम मोदी का स्टाइल सिंपल होने के साथ-साथ रॉयल लुक भी देता है। अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर उनका कहना है कि वो मौसम और आराम को ध्यान में रखते हुए कपड़ों का चुनाव करते हैं।