करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपने बोल्ड लुक के लिए सोशल मीडिया यूजर्स की चहेती बनीं रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही वो ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे उनके लुक्स फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी होते हैं। हर बार की तरह इस बार भी जब उन्होंने गुलाबी आउटफिट में फोटो शेयर की तो फैंस ने भी जमकर कमेंट किए।
2 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
वैसे तो करिश्मा तन्ना हर रोज ही अपनी तस्वीरों के साथ फैंस को ट्रीट देती हैं। लेकिन पिछले दिनों जब वो गुलाबी रंग के कंफी टू पीस सेपरेट्स में दिखीं। तो उनकी ग्लोइंग स्किन फैंस को दीवाना बना गई। वहीं इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने कैप्शन लिखा था कि मैं पिंक महसूस कर रहीं हूं। करिश्मा के इस कैप्शन पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किया था।
3 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
गुलाबी रंग के कोल्ड शोल्डर टॉप और पायजामे के साथ झूले पर बैठ पोज दे रहीं करिश्मा बिल्कुल मिनिमम मेकअप में थीं। वहीं मेसी हेयर डू उनके लुक को सल्ट्री बना रहे थे। करिश्मा की ऐसी तस्वीरें देख फैंस भी तारीफ कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा क्यूट स्माइल तो किसी ने लिखा खोया खोया चांद।
4 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
वैसे बता दें करिश्मा अक्सर ही अपनी तस्वीरों के साथ कुछ ऐसे कमेंट करती हैं कि फैंस जवाब देते हैं। अभी हाल ही में सनशाइन तस्वीर साझा कर करिश्मा ने लिखा ठंडी धूप। इस तस्वीर में करिश्मा चेहरे पर धूप सेंकती नजर आ रही हैं।
5 of 5
करिश्मा तन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा के इस कैप्शन पर लोगों ने पूछ लिया धूप कब से ठंडी होने लगी। वहीं उनके फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि करिश्मा आखिरी बार टीवी सीरियल नागिन में नजर आईं थीं। शो छोड़ने के बाद से ही छोटे पर्दे से गायब हैं। हालांकि वो फैंस के साथ अपनी तस्वीरों के जरिए हमेशा रहती हैं। क