सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशननिस्टा हैं। उनका स्टाइल हमेशा सबके अलग और बेहद खास होता है। अक्सर ही नया फैशन ट्रेड बनाने और उसे फॉलो करते नजर आती हैं। यहां तक कि लड़कियां भी उनके लुक्स को फॉलो करना चाहती हैं। इसलिए तो अपनी शादी में सोनम के एक से बढकर एक शानदार लुक नजर आए थे। जो सोनम कपूर के साथ ही बहुत सारी लड़कियों के लिए भी ड्रीम आउटफिट बन गए। अगर आप अपनी शादी में दुल्हन के रूप में छा जाना चाहती हैं तो मिसेज आहूजा के इन लुक्स को जरूर ट्राई करें।
वेडिंग सीजन ट्राई करिए सोनम कपूर के ये चार बेहतरीन ब्राइडल लुक
सोनम कपूर ने तमाम दुल्हन की तरह ही शादी के लिए सुर्ख लाल जोड़े को चुना था। लेकिन इस जोड़े की खासियत इसकी एंब्रायडरी थी। जो कि बिल्कुल हटके थी। इस लहंगे को डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था। जिसके साथ सोनम हैवी टैंपल ज्वैलरी पहने और साथ में हाथों में कलीरे पहने नजर आईं थीं।
वहीं रिसेप्शन में सोनम बिल्कुल ही अलग लुक में नजर आईं थी। सोनम में ब्लैक एंड व्हाइट रंग का लाइनिंग वाला शानदार लहंगा पहना था। जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। जिसके साथ वो बेहद कम मेकअप और लेयर्ड नेकलेस में नजर आईं थीं। लेकिन इस हल्के-फुल्के लुक में भी वो रेड लिपस्टिक लगाना नहीं भूली थीं।
सोनम कपूर ने शादी के हर फंक्शन के लिए शाही लुक रखा था। संगीत सेरेमनी के लिए तैयार सोनम ने अबु जानी संदीप खोसला का व्हाइट और रेड लहंगा पहना था। जो कि काफी हैवी एंब्रायडरी वाला था। जिसके साथ सोनम ने कुंदन की ज्वैलरी के साथ टीमअप किया था।