मौनी रॉय इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में नजर आ रही हैं। लेकिन इसके साथ ही वो अपनी फैमिली के लिए भी समय निकाल ही ले रही हैं। पति सूरज नांबियार के साथ मौनी फैमिली फंक्शन में पहुंची हैं। जहां से उन्होंने अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमे वो ट्रेडिशनल कपड़ों में रेडी हैं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है फोटोज बाई पतिदेव। मौनी की इन तस्वीरों को पति सूरज नांबियार ने क्लिक किया है। मौनी का ये फोटोशूट गार्डेन में किया गया है। जहां वो अपने देसी लुक में पोज दे रही हैं।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में मौनी ने क्लोदिंग लेबल रैक बाई दिव्या के डिजाइन किए लहंगे को पहना है। इंस्टाग्राम स्टोरी में मौनी ने ये भी बताया कि मदुरै में वो अपने भाई की शादी में शामिल होने पहुंची थीं। जहां उन्होने अपना हेयरस्टाइल और मेकअप खुद से किया है। मौनी ने सफेद रंग का लहंगा खास मौके के लिए चुना है। जिस पर चिकनकारी वर्क किया गया है। वहीं ब्लाउज पर भी चिकनकारी वर्क के साथ सिकुइन एंब्रायडरी की गई है। स्लीवलेस डिजाइन के ब्लाउज के साथ ही लहंगे पर गोटापट्टी वर्क है। जबकि लहंगे का हैवी घेरा बेहद खूबसूरत लग रहा है।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं मौनी ने अपने लुक को सेंटर पार्टेड हेयर में बडे से मांगटीके के साथ पूरा किया है। जिसके साथ कुंदन का गोल्डन चोकर नेकपीस मैच किया गया है। वहीं लहंगे के दुपट्टे को साड़ी के पल्लू के तरह कैरी किया गया है।
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं लो बन पर लगा गजरा खूबसूरत लग रहा है। बात करें मेकअप की तो मौनी ने स्लीक आईलाइनर और सिल्वर आईशैडो के साथ आंखों का मेकअप किया है। वहीं ग्लॉसी पिंक लिप्स, ब्लश चिक्स और मैट बेस के साथ कॉन्ट्यूरिंग के जरिए शार्प फीचर्स को उभारा गया है। मौनी का ये लुक किसी भी वेडिंग गेस्ट के लिए परफेक्ट है। अगर आप किसी स्पेशल की वेडिंग में शामिल होने वाली हैं तो मौनी के इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं।