आलिया भट्ट की शादी के चर्चे के बीच ही मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में तस्वीरें साझा कर सुर्खियां बटोर लीं। आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वहीं इस नेचुरल ब्यूटी आलिया के क्यूट एंड ब्यूटीफुल लुक ने हर किसी का दिल चुरा लिया। आलिया ने अपनी शादी के लिए इतना अलग और सिंपल लुक चुना कि हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। वहीं दूसरी तरफ मौनी रॉय की साड़ी वाली तस्वीरों ने बता दिया कि इस टीवी एक्ट्रेस की खूबसूरती भी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज को टक्कर देती है।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो झीनी सी शियर फैब्रिक की साड़ी पहने रेडी थीं। हालांकि मौनी की साड़ी का फैब्रिक पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। लेकिन ये तो तय है कि मौनी का लुक इसमे बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वही मौनी की इस साड़ी के कलर के साथ ही एंब्रायडरी भी बेहद खास थी। ग्रे कलर की साड़ी पर सिल्वर कलर की सीक्वन, थ्रेड और बीड्स की इंट्रीकेट एंब्रायडरी की गई थी। जो कि बॉर्डर के साथ ही नीचे प्लीट्स वाले हिस्से पर थी। बाकी की पूरी साड़ी को प्लेन ही रखा गया था। मौनी की इस साड़ी का लुक बेहद रॉयल नजर आ रहा था। जिसे ट्रेडिशनल तरीके से पहनने के बावजूद ग्लैमरस लग रहा था।
4 of 5
मौनी राॅय
- फोटो : instagram/imouniroy
वहीं इस साड़ी को मौनी ने हैवी वर्क और एंब्रायडरी वाले मैचिंग के ब्लाउज के साथ पहना था। जिसकी स्लीवलेस और डीप बैकलेस डिजाइन के साथ प्लजिंग वी नेकलाइन बनी थी। साथ ही इस साड़ी के साथ मौनी ने स्टेटमेंट ईयरिंग्स और नेचुरल टोन मेकअप कर रखा था। जिसमे स्मोकी आई मेकअप के साथ ब्राउन शेड का लिप कलर शामिल है।
5 of 5
करीना कपूर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/manishmalhotraworld
बता दें कि इन दिनों प्लेन शियर फैब्रिक साड़ी के बॉर्डर और प्लीट्स के हिस्से पर हैवी एंब्रायडरी का फैशन है। आलिया भट् की शादी में रेडी करीना कपूर ने पिंक कलर की ऑर्गेंजी सिल्क की साड़ी को चुना था। जिसमे बॉर्डर और प्लीट्स पोर्शन पर सिल्वर कलर की हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिसे पहन बेबो बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं थीं। वहीं बेगम करीना का ये लुक हर किसी का ध्यान खींचने के लिए काफी दिख रहा था।