मौनी रॉय हर वक्त लाइमलाइट चुराना जानती हैं। फिर वो चाहे किसी इवेंट में मौजूद हो या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए निकली हों। इस हसीना का फैशन सेंस हर किसी तो तारीफ करने के लिए मजबूर कर देता है। वहीं मौनी भी बोल्ड से बोल्ड कपड़ों को भी इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। कि बस हर किसी की निगाहें उन पर ही थम जाएं। दूसरी तरफ मौनी का एथिनिक लुक भी दिल चुराने वाला होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब वो कैजुअल आउटिंग के लिए इतने ग्लैमरस अंदाज में घर से निकल पड़ीं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने कैजुअल सी आउटिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट लुक चुना था। जो इन गर्मियों के लिए कंफर्टेबल था। हालांकि इसके साथ ही मौनी का ये लुक जबरदस्त ग्लैमरस भी था। मौनी ने ब्लैक एंड व्हाइट लाइनिंग पैटर्न की छोटी सी स्कर्ट पहन रखी थी। जिसकी टाइट फिटिंग मौनी की वेस्ट को डिफाइन करने के साथ ही उनके टोंड लेग्स को भी फ्लांट कर रही थी।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं इस ब्लैक एंड व्हाइट छोटी सी स्कर्ट के साथ मौनी ने सफेद रंग का कॉर्सेट टॉप पहना था। जिसकी डीप यू शेप नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही धी। मौनी ने इस चिक लुक को सेंटर पार्टेड हेयर के साथ पूरा किया था। वहीं चेहरे पर मिनिमम मेकअप के साथ काले रंग के शेड्स लगा रखे थे। जबकि पैरों में स्लाइडर मौनी के इस लुक को पूरी तरह के कैजुअल बनाने के लिए काफी दिख रहे थे।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी रॉय अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन च्वॉइस से हर किसी को हैरान कर देती हैं। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंची मौनी ने काफी सिजलिंग लुक में एंट्री ली थी। अपने इस सिजलिंग की लुक की तस्वीरें मौनी ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। जिसमे वो न्यूड टोन के स्ट्रैपलेस गाउन को पहने रेडी हैं। वहीं इस गाउन की लांग लेंथ शियर फैब्रिक से तैयार है।
5 of 5
मौनी रॉय,सूरज नांबियार
- फोटो : insta
जिस पर मल्टीकलर के फूलों से हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिसे मौनी ने न्यूड टोन की लिपस्टिक के साथ ही कोहल रिम्ड आई मेकअप के साथ पूरा किया ।