मौनी रॉय के फैंस यूं ही उनके दीवाने नहीं रहते। वो हर बार अपनी खूबसूरत अदाओं से हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। पिछले दिनों दुबई में वक्त बिता रहीं मौनी ने दुबई में समंदर किनारे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो बिकनी पहने कहर ढा रही हैं। हालांकि फिलहाल मौनी भारत आ गई हैं और एक के बाद एक पपराजी के कैमरे में कैद हो रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बिकनी वाली इन तस्वीरों की हो रही है।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
समंदर किनारे बैठी मौनी इन तस्वीरों में लाल रंग की बिकिनी पहने दिख रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में मौनी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। लेकिन उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी दिख रही हैं। वहीं सनसेट के साथ समंदर की तस्वीरों में उनकी परफेक्ट फिगर भी नजर आ रही है। जिसे देख फैंस का प्यार आना लाजिमी है।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वैसे भी मौनी की अदाओं के साथ ही उनका फैशन सेंस भी लाजवाब होता है। अभी हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी साझा किया है। जिसमे वो काले, लाल और सफेद रंग के फ्लोरल जंपसूट में डांस कर रही हैं।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
हालांकि इसी जंपसूट में वो सड़कों पर भी कैमरे में कैद हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। नूडल स्ट्राईप और फ्रिल फ्रंट डिजाइन के साथ मौनी का लुक कमाल दिख रहा है। जिसके साथ मौनी काले रंग के गोल्डन चेन वाले स्लिंग बैग लिए दिख रही हैं। जबकि काली स्ट्राईप वाली हीलदार सैंडल के साथ स्टाइलिश लुक शानदार है।
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
बता दें कि मौनी की खूबसूरती के दीवाने लोग उनके टेलीविजन शो नागिन के समय से ही हो गए थे। इस शो में उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला। जिसके बाद मौनी ने फिल्मों का रुख कर लिया और अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में एंट्री ली।