लहंगे का क्रेज लड़कियों में सबसे ज्यादा रहता है। वेडिंग सीजन हो या फिर फेस्टिव सीजन दोनों में अलग लुक के लहंगे बेहद खूबसूरत लगते हैं। लेकिन कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं। जिनके आगे भारी-भरकम लहंगे भी फेल हो जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस इस तरह की साड़ियों में कई बार अपने खूबसूरत लुक से फैंस को दीवाना बना चुकी हैं। तो चलिए देखें ऐसी ही 5 ट्रेडिशनल साड़ियां, जिन्हें पहन मलाइका अरोड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय और बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस भी जलवे दिखा चुकी हैं।
लहंगे का क्रेज भी हो जाएगा कम, जब देखेंगी मलाइका-ऐश्वर्या राय तक को इन ट्रेडिशनल साड़ियों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो कांजीवरम साड़ियों को सबसे ज्यादा प्रमोट करने का श्रेय बॉलीवुड में रेखा को जाता है। लेकिन दीपिका पादुकोण ने भी पिछले सालों के कई बार एक से बढ़कर एक खूबसूरत कांजीवरम साड़ियों में जलवे दिखाए हैं। जिनके आगे लहंगे भी फेल हैं। अपनी शादी की सालगिरह से लेकर इवेंट तक में वो कांजीवरम साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं।
अगर आप साड़ी लवर हैं तो चंदेरी साड़ी का क्रेज जरूर होगा। शियर टेक्सचर और जरी के वर्क वाली इस साड़ी को पहन अनुष्का शर्मा इवेंट में पहुंची थीं। जिसे देख आप भी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करना चाहेंगी। मध्य प्रदेश की शान चंदेरी साड़ियों में कॉटन और सिल्क को मिक्स करके बनाया जाता है।
महाराष्ट्र की मशहूर पैठनी साड़ी बेहद खूबसूरत सिल्क की साड़ी होती है। जिसमें गोल्डन बॉर्डर का काम किया जाता है। इस साड़ी की खासियत है कि इसे किसी भी फंक्शन में आसानी से पहना जा सकता है।
बिल्कुल अलग ही टेक्सचर की इस साड़ी में मलाइका अरोड़ा जलवे दिखा चुकी हैं। रंग-बिरंगी इस साड़ी को दोनों ही तरफ से पहना जा सकता है। यहीं इसकी खासियत है। पाटन पटोला साड़ी पर होने वाली कलाकारी को इकत और डबल इकत के नाम से जाना जाता है। गुजरात के पाटन की ये साड़ी किसी भी लहंगे को स्टाइल में मात देने के लिए काफी है।