Best Clothes For Humid Weather: मानसून के मौसम में बारिश जितनी राहत देती है, उमस उतनी ही परेशानी बढ़ा देती है। घर से बाहर निकलते ही पसीना, चिपचिपाहट और कपड़ों का शरीर से चिपक जाना पूरे दिन का मूड खराब कर सकता है। ऐसे में सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि सही फिट और फैब्रिक चुनना भी बेहद जरूरी हो जाता है। कई लोग स्टाइलिश दिखने के लिए टाइट फिटिंग वाले कपड़े पहनते हैं, जबकि कुछ लोग आराम के लिए लूज़ फिट आउटफिट्स को चुनते हैं।
Tight Fit Vs Loose Fit: उमस में टाइट या लूज फिट? जानिए कौन से कपड़े देंगे आपको दिनभर आराम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:21 PM IST
सार
Monsoon Fashion Guide: उमस में टाइट फिट या लूज फिट कपड़े कौन-से ज्यादा आरामदायक होते हैं? उमस वाले मौसम में आमतौर पर लूज फिट कपड़े अधिक आरामदायक माने जाते हैं। ढीले कपड़ों में हवा का प्रवाह बेहतर रहता है, जिससे पसीना जल्दी सूखने में मदद मिल सकती है और त्वचा पर चिपचिपाहट कम महसूस होती है। साथ ही कॉटन, लिनेन और हल्के, सांस लेने योग्य फैब्रिक चुनना भी बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन