Trendy Fashion During Rainy Season: मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हल्की बारिश और ताजगी लेकर आता है। इस मौसम में जहां हरियाली चारों ओर छा जाती है, वहीं फैशन में भी रंग-बिरंगे और फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स की मांग बढ़ जाती है। अगर आप बारिश के मौसम में स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंट आपके वॉर्डरोब का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन सकता है।
Monsoon Fashion: बारिश में स्टाइल का तड़का! फ्लोरल प्रिंट के ये आउटफिट बना देंगे सबसे अलग
Floral Dresses For Rainy Season: मानसून में फ्लोरल प्रिंट आउटफिट क्यों पहनें? फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स मानसून में फ्रेश, रंगीन और स्टाइलिश लुक देते हैं। हल्के फैब्रिक, आरामदायक फिट और वाइब्रेंट डिजाइन इन्हें ऑफिस, कॉलेज, आउटिंग और पार्टी जैसे हर मौके के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
मानसून में ट्राई करें ये फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स
फ्लोरल कॉटन कुर्ती
यह रोजमर्रा के लिए आरामदायक परिधान है। बारिश में हल्का और सांस लेने वाला फैब्रिक होता है। जींस, लेगिंग या पलाज़ो के साथ आसानी से स्टाइल करें। क
फ्लोरल मिडी ड्रेस
इसकी खासियत है कि ये कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट ड्रेस है। बारिश के मौसम में फ्रेश और फेमिनिन लुक मिलता है। इसे स्नीकर्स या फ्लैट्स, दोनों के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
फ्लोरल को-ऑर्ड सेट
यह बारिश के मौसम का ट्रेडिंग आउटफिट है, जिसे बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइल किया जा सकता है। दफ्तर से लेकर लंच डेट दोनों के लिए उपयुक्त परिधान है। साथ ही ये हल्के रंगों में और भी आकर्षक लगता है।
फ्लोरल मैक्सी ड्रेस
फ्लोरल मैक्सी ड्रेस एलिगेंट और फ्लोई लुक देता है। फैमिली फंक्शन या डेट नाइट के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के आउटफिट को मानसून में स्टाइल कर रहे हैं तो मिनिमल ज्वेलरी अपनाएं। इतने में ही शानदार लुक मिल जाएगा।
फ्लोरल शर्ट और डेनिम
मानसून में इस तरह के आउटफिट को स्टाइल करना, सहज और आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। सफेद या ब्लू डेनिम के साथ फ्लोरल शर्ट पहनें। इस तरह के परिधान कॉलेज और कैजुअल डे आउट के लिए बेहतरीन होते हैं।
फ्लोरल अनारकली सूट
त्योहार, पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर के मौके पर फ्लोरल अनारकली सूट पहन सकती हैं। यह हल्के मेकअप और झुमकों के साथ खूबसूरत लुक देता है।
फ्लोरल स्कर्ट और सॉलिड टॉप
फ्लोरल प्रिंट या पैटर्न की स्कर्ट के साथ साॅलिड टाॅप को पेयर अप करके इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकते हैं। यह बारिश के मौसम में ट्रेंडी और आरामदायक रहता है.
फ्लोरल साड़ी
ऑफिस पार्टी या छोटे समारोह के लिए फ्लोरल साड़ी परफेक्ट विकल्प है। मानसून में फ्लोरल साड़ी अपना रही हैं तो हल्के फैब्रिक जैसे जॉर्जेट या शिफॉन चुनें।