लड़का हो या लड़की जींस अब सब लोगों के लिए पसंद बन चुकी है। जींस पहनना लोगों के लिए आसान विकल्प हो चुका है क्योंकि इसे शर्ट, टी शर्ट या कुर्ता किसी भी चीज के साथ आसानी से मैच कर सकते हैं। आपको बता दें कि जींस पहनने के भी बहुत से तरीके होते हैं लेकिन लड़के अक्सर इसे पहनने में कुछ न कुछ गलतियां कर देते हैं। आइए जानतें हैं जींस पहनने वक्त लड़कों को किन बातों का खास धेयान देना चाहिए...
2 of 6
cheap jeans in delhi
- फोटो : Social Media
सही समय पर सही शेड्स वाली जींस
समय के अनुसार जींस के सही शेड्स का चुनाव करना चाहिए। इन शेड्स के द्वारा आप आकर्षक लुक पा सकते हैं। लाइट शेड्स वाली जींस को आपको दिन में पहनना चाहिए। वहीं आप अगर रात में किसी जगह पर जा रहें हैं तो आपको डार्क शेड्स वाली जींस पहननी चाहिए।
एंकल जींस पहनते समय
एंकल जींस की लंबाई बहुत मायने रखती है। इस जींस की लंबाई इतनी ही होनी चाहिए कि ये एकदम एंकल पर खत्म हो जाए। यह जींस ना ही एंकल से उपर होनी चाहिए ना ही उससे नीचे। लड़को की एंकल जींस में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि उनकी जींस या तो एंकल के नीचे तक लटकी रहती है या कभी-कभी एंकल के उपर। ऐसी गलती करने से आपको बचना चाहिए।
जींस के साथ सही फुटवियर
जींस के साथ अगर आप मैचिंग फुटवियर नहीं पहनते हैं तो यह आपके पूरे लुक को खराब कर देता है। आप कितनी भी जल्दी में ही कियों न हो आपको लुक के हिसाब से सही फुटवियर का चुनाव करना चाहिए। स्नीकर्स या स्पोर्टी शूज जींस के साथ हमेशा अच्छे लगते हैं।
हाइट के अनुसार जींस का पैटर्न
स्लिम फिट और स्किनी फिट दो ऐसे पैटर्न हैं जिसे सबसे अधिक पसंद किया जाता है। स्लिम फिट जींस आपको अच्छी फिटिंग देती है लेकिन आपकी स्किन से चिपकी होती है। स्किनी फिट जींस एकदम फिटेड होती है।