फैशन के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस हमेशा आगे रहती हैं लेकिन बात जब स्टार बीवियों की आती है तो वो भी एक्ट्रेस की तुलना में कुछ कम स्टाइलिश नजर नही आती। फिर वो चाहे उनकी कैजुअल आउटिंग हो या फिर कोई इवेंट। हर बार अपने फैशन सेंस से वो फैंस की तारीफ बटोरने में कामयाब होती है। ऐसी ही कुछ हुआ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए कराए फोटोशूट में। जब इन स्टार बीवियों के स्टाइलिश लुक देख फैंस भी दीवाने हो गए थे।
जब इन सितारों की बीवियों ने कराए फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस भी हो गए दीवाने
दरअसल. मनीष मल्होत्रा ने अपने नए मेकअप रेंज के लिए शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और आयुष्मान खुरानी की पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ फोटोशूट करवाया था। जिसमें इन दोनों स्टार बीवियो का स्टनिंग लुक काबिलेतारीफ था।
View this post on Instagram
A post shared by Manish Malhotra World (@manishmalhotraworld) on
ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन और बीच वेव कर्ल के लुक में तैयार मीरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं ताहिरा कश्यप का वन शोल्डर ब्लाउज और पिंक साड़ी का लुक उन्हें ओरिजनल फैशनिस्टा बना रहा था। ताहिरा ने अपने लुक को स्केवयर शेप गोल्डन रिम फ्रेम के साथ इन्हेंस किया था। जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिख रही थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Manish Malhotra World (@manishmalhotraworld) on
स्टार बीवियों की इन तस्वीरों को फैंस भी देख हैरान हो गए थे और तारीफ कर रहे थे। वैसे बता दें कि मीरा राजपूत की तरह ही आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा भी कुछ कम स्टाइलिश नही हैं।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वो अक्सर ही ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वहीं ताहिरा फोटोशूट से भी गुरेज नहीं करती हैं औोर अक्सर ही अपने स्मार्ट और स्टाइलिश लुक में फैंस की तारीफ बटोरती हैं।