Met Gala 2025: ऐश्वर्या राय के रेड कारपेट लुक से मिलता-जुलता रहा कियारा का अंदाज, देखें कौन लगा ज्यादा खूबसूरत
Kiara Advani Met Gala Look: मई के पहले सोमवार से मेट गाला की शुरुआत हो गई है, जिसमें भारतीय दिग्गज भी अपना जलवा बिखेरने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं।
मेट गाला में कियारा का लुक
कियारा आडवाणी मेट गाला में बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं। मेट गाला के कारपेट पर जैसे ही वो सामने आईं, लोगों की निगाहें उनपर थम सी गईं। इस समारोह में उन्होंने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की ड्रेस पहनी थी। उनकी इस ड्रेस को नाम दिया गया था 'ब्रेवहार्ट्स', जो महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक है।
अब नजर डालते हैं कियारा की ड्रेस पर तो गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस को ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन रंगों से सजाया गया था। उनके इस आउटफिट को तैयार होने में एक महीने से ज्यादा का समय लगा था। ड्रेस की सबसे खास बात थी गोल्डन ब्रेस्टप्लेट, जिसे चेन के साथ एक हार्ट से जोड़ा गया। ये चेन एक बच्चे और उसके मां के रिश्ते को दर्शा रही थी। अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने एक सफेद रंग की काफी लंबी सी ट्रेल भी एड की थी। गोल्डन कोर्सेट के साथ ये ड्रेस उभर कर सामने आ रही थी।
अब बात करते हैं कियारा के मेकअप की तो कियारा ने अपने आंखों और होंठों को हाइलाइट करते हुए पूरे लुक को काफी सटल रखा था। न्यूड मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ उन्होंने बालों में आगे की तरफ से बीच की मांग निकालकर हल्का पफ बनाया था, जबकि पीछे की साइड बालों को खुला छोड़ा था। इस लुक में उनके नाखूनों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसे उन्होंने काफी सारे एक्सेसरीज से सजाया था।
अब नजर डालते हैं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के कान फिल्म फेस्टिवल लुक पर, तो 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय रेड कारपेट पर खूबसूरत का ब्लैक गाउन पहनकर उतरी थीं। उनके इस आउटफिट को मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने बड़ी ही खूबसूरती से डिजाइन किया था।