मंदिरा बेदी अपने फिटनेस रूटीन और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव मंदिरा अक्सर ही बिकनी और स्विम सूट में परफेक्ट फिगर को फ्लांट करते दिखती हैं। अपने ग्लैमरस ब्लाउज डिजाइन की वजह से लाइमलाइट लूटने वाली मंदिरा ने इस बार साड़ी को इतने बोल्ड लुक के साथ पहना कि सब देखते रह गए। वैसे मंदिरा अपने साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करने के साथ गॉर्जियस लुक के लिए जानी जाती हैं। वहीं फैंस को उनके लुक्स भी काफी पसंद आते हैं। लेकिन फैंस को इस बार मंदिरा का ये स्टाइल जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्रोल कर दिया।
48 की उम्र में मंदिरा बेदी ने साड़ी को पहना इतने ग्लैमरस अंदाज में, फैंस ने कर दिया ट्रोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन