मल्लिका शेरावत भले ही लंबे समय से बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर नहीं आई हों लेकिन उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। मल्लिका अपने बोल्ड अवतार के कारण लोगों के बीच अक्सर हॉट टॉपिक बनी रहती हैं। जैसे कि अधिकांश भारतीय लड़कियां साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं, उसी तरह मल्लिका का साड़ी प्रेम भी उनकी तस्वीरों में साफ झलक रहा है, लेकिन आलोचक तो ठहरे आलोचक उन्हें तो बस मौका मिलना चाहिए। अगली स्लाइड्स से देखिए मल्लिका का ये साड़ी वाला बोल्ड अंदाज।
मल्लिका शेरावत के तड़कते-भड़कते साड़ी लुक को देखकर लोगों ने कह दी दिल दुखाने वाली ये बात
ऐसा है साड़ी लुक
मल्लिका ने गुलाबी रंग की सुंदर सी बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। बॉर्डर में सिल्वर गोटे की पत्तियां भी नजर आ रही है। साड़ी को बहुत ही नजाकत से पहना गया है, साथ ही पतला पल्लू जमाया गया है ताकि ब्लाउज की डिजाइन भी ठीक से दिखाई पड़े।
ऐसा है ब्लाउज
मल्लिका ने गुलाबी साड़ी जिसमें कि सिल्वर गोटा पत्ती है, उसके साथ सुनहरा ब्लाउज पहना है क्योंकि साड़ी की किनारे पर एक पतली सी गोल्डन लेस है और सुनहरे तारों से साड़ी में वर्क भी किया हुआ है। ब्लाउज सुनहरा तो है पर उसमें शीमर भी है, इसी वजह से वह साड़ी को और भी उठाव दे रहा है।
ऐसा है मेकअप
मल्लिका के साड़ी लुक के अनुसार उनका मेकअप बिल्कुल सही किया हुआ है। गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ ही हल्का गुलाबी रंग का टच उन्होंने आई शेड में भी दिया है। आंखों को आई लाइनर, मस्करे एवं काजल से सजाया है। बाकी पूरे चेहरे पर एक सा मेकअप है। बिंदी लगाकर मेकअप को पूरा किया है।
जूलरी है बहूत खूबसूरत
मल्लिका ने सुनहरे रंग के लटकने वाली इयररिंग्स कान में डाले हैं। एक इयररिंग में तीन लड़ों की चमकने वाली लटकन है, जो कि अलग ही दिखाई दे रही है। दोनों हाथों में सुनहरे रंग की चूड़ियां पहनी हैं। ब्लाउज में खूबसूरत सा सुनहरे रंग का लूम लगाया है जो कि इन दिनों बहुत ट्रेंड में है।