मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल से हमेशा फैंस को दीवाना बनाती हैं। मौका कोई भी लेकिन उनका फैशन सेंस हमेशा कमाल का होता है। इसके साथ ही मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी तारीफें पाती हैं। क्योंकि वो इस उम्र में भी काफी ज्यादा फिट रहती हैं। लगातार घर पर समय बिताने के बाद मलाइका एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। अपने पेट को सैर कराने निकली मलाइका ने अपने फैशन से फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।
ट्रेडिशनल कुर्ते को मलाइका अरोड़ा ने किया कुछ ऐसा स्टाइल, तस्वीरें देख चकरा जाएंगे
दरअसल, पेट के साथ सैर पर निकलीं मलाइका ने बीज रंग का कफ्तान ड्रेस पहन रखा था। जिस के स्लीव और एंड पर लैस वर्क किया गया था। वहीं कमर के पास से इलास्टिक के साथ इसे स्ट्रेच स्टाइल दिया गया था। जो इसे बोहो लुक दे रहा था। ये कफ्तान ड्रेस डिजाइनर मलमल( Mulmul) ब्रांड की है। हालांकि ये कोई कफ्तान ड्रेस नहीं बल्कि डिजाइनर कुर्ता है।
View this post on Instagram
#malaikaarora #fitness #pet #unlock
A post shared by Chauthi Duniya (@chauthi_duniya) on
जिसे इस फैशन ब्रांड ने अपने एथिनिक कलेक्शन में उतारा है। जिसे दुपट्टे और पलाजो सेट के साथ पेयर किया गया है। लेकिन मलाइका ने इसे बड़े ही स्टाइलिश तरीके से कफ्तान ड्रेस की तरह कैरी किया है। जिसके साथ वो ब्लू एंड व्हाइट कलर का स्पोर्ट शूज पहने नजर आ रही हैं। मलाइका के इस लुक को देख कोई नहीं जान सकता कि ये कुर्ता है।
अब बात करते हैं इस कुर्ते या कफ्तान ड्रेस की कीमत की। फैशन ब्रांड मलमल के वेबसाइट पर ये कुर्ता मात्र 5950 रुपये का है। जिसे आसानी से खरीदा जा सकता है।
तो अब आप समझ गए होंगे कि मलाइका को यूं हीं फैशनिस्टा नहीं कहा जाता। साधारण के कुर्ते को बेहद स्टाइल के साथ कैरी करना इतना आसान नही है। लेकिन मलाइका इस सिंपल से कुर्ते को कफ्तान ड्रेस बनाकर भी काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं।