मलाइका अरोड़ा अपने पुराने रंग में लौट आईं हैं। लॉकडाउन के बाद से मुंबई की जिंदगी पटरी पर लौट रही है। एक के बाद एक चीजें खुलने के बाद जिम और योगा सेंटर भी खुल चुके हैं। ऐसे में फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा अपने योगा सेशन को मिस नहीं करना चाहती हैं। तभी तो अब वो योगा मैट लिए स्पॉट हो रही हैं।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
योगा वाले कपड़ों में उनका पुराना अंदाज नजर आना शुरू हो गया है। बस इन कपड़ों के साथ मुंह पर मास्क ने जगह ले ली है। हाई मेसी बन और नो मेकअप के साथ मलाइका योगा क्लास के बाहर नजर आईं।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में मलाइका ने सिल्वर एंड ग्रे कलर का चुस्त योगा पैंट और ब्रा पहन रखी थी। नूडल स्ट्राईप ब्रा से उनका क्लीवेज साफ नजर आ रहा था। वहीं मलाइका ने इस लुक को कंफी बनाने के लिए साथ में ऑफ व्हाइट शेड का जैकेट कंधे पर डाल रखा था। वहीं पैरों में स्लिप ऑन स्लाइडर जो कि सफेद रंग के थे, पहने दिखीं। हाथों में योगा मैट लिए अब वो योगा क्लास नहीं मिस करने वालीं।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
पिछले दिनों डांस इंडिया डांस के मंच पर उनका स्टनिंग लुक हर किसी को पसंद आया। स्टेज पर परफार्मेंस के लिए जहां उनका बोल्ड लुक हर किसी को पसंद आया। वहीं दिवाली के लिए तैयार उनका लुक बिल्कुल हटके था। साड़ी के साथ जैकेट और ज्वैलरी उनके अंदाज को बाकी सबसे जुदा बना रही थी।
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
वहीं ट्रेडिशनल लुक में फोटोशूट के लिए तैयार मलाइका ने लाल रंग के लहंगे के साथ ब्लैक एंब्रायडरी वाला जूल नेकलाइन ब्लाउज पहना था। जबकि इस लुक को फ्लोरल मोटिफ्स और मिरर वर्क के दुपट्टे के साथ पेयर किया था। मलाइका ने इस लुक को बोहेमियन अंदाज दिया था सिल्वर ज्वैलरी के साथ। जिसमें मांगटीका और हाथों की चूड़ियां शामिल थीं।