जब बात सेक्सी और स्टाइलिश कपड़ों की करें तो सबसे पहले जिसका नाम दिमाग में आता है वो है मलाइका अरोड़ा। आए दिन वह अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। 45 की उम्र में भी वह ड्रेसिंग और फिटनेस के मामने में आज की एक्ट्रेस को कड़ी मात देती हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर मलाइका का एक लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद जबरदस्त नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने ब्लैैक क्रॉप टॉप के साथ गोल्डन प्लीटेड स्कर्ट पहन रखी है।
मलाइका की यह स्कर्ट एसिमिट्रिकल थी और इसमें थाई-हाई कट था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने जूड़ा और बोल्ड रेड लिपस्टिक लगा रखी थी। मलाइका के इस ग्लैमरस लुक की यूजर काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स को उनका ये लुक बिल्कुल नहीं भाया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- कपड़ों के तो चिथड़े उड़े हुए हैं
फोटोग्राफर्स की फेवरेट मलाइका का एक और लुक वायरल हो रहा है। उनकी ये तस्वीरें जिम के बाहर की है, जिसमें वह टैंक टॉप, शॉर्ट्स के साथ एविएटर लगाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने निओन कलर के शू पहन रखे हैं।
मलाइका की इन तस्वीरों पर कुछ सोशल यूजर भद्दे भद्दे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर उन्हें आंटी बताया तो एक ने कहा- लाइमलाइट की भूखी