फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें ऐसे वस्त्र, भगवान भोले नाथ हो सकते हैं प्रसन्न

Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Puja Dress What To Wear in Shivratri While Performing Rituals And Prayers to Lord Shiva
महाशिवरात्रि 2022 वस्त्र - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे अच्छा और पवित्र दिन होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इस दिन महाकाल की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप इस मौके पर भोले बाबा को बेलपत्र और भांग धतूरा अर्पित कर के शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। उन्हें यह बहुत प्रिय है। वैसे तो भोले नाथ अपने नाम की तरह की बहुत भोले हैं और भक्तों की निश्चल मन से की गई भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर आप इस शिवरात्रि उनकी खास पूजा करने वाले हैं तो अपने वस्त्रों के चयन पर भी विशेष ध्यान दें। शिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए, इसमें से एक वस्त्र है। पूजा के समय वस्त्र के रंग और ढंग का खास ख्याल रखें। 

Maha Shivratri 2022 Puja Dress What To Wear in Shivratri While Performing Rituals And Prayers to Lord Shiva
महाशिवरात्रि 2022 वस्त्र - फोटो : istock

पूजा में कौन से रंग के कपड़े न पहनें

महाशिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय कपड़ों के रंग का खास ख्याल रखना चाहिए। पूजा में काले रंग के कपड़ों को भूल कर भी न पहनें। मान्यता है कि भोलेनाथ को काला रंग पसंद नहीं है। वह काले रंग के वस्त्र देखकर क्रोधित हो सकते हैं।

Maha Shivratri 2022 Puja Dress What To Wear in Shivratri While Performing Rituals And Prayers to Lord Shiva
महाशिवरात्रि 2022 वस्त्र - फोटो : instagram/kanganaranaut

शिव पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें

वहीं भोलेनाथ की पूजा आराधना करते समय हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। शिवजी को हरा रंग प्रिय है। लेकिन अगर आपके पास हरे रंग के वस्त्र न हों तो लाल, सफेद, पीला, केसरिया रंग का वस्त्र भी पहन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Puja Dress What To Wear in Shivratri While Performing Rituals And Prayers to Lord Shiva
महाशिवरात्रि 2022 वस्त्र - फोटो : istock

किस तरह के वस्त्र पहनें

पूजा के लिए स्नान के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनें। पूजा में सूती कपड़े धारण करने चाहिए, क्योंकि सूती वस्त्र को शुद्ध माना जाता है। साथ ही यह आरामदायक और हल्के होते हैं। इन्हें आसानी से कैरी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Puja Dress What To Wear in Shivratri While Performing Rituals And Prayers to Lord Shiva
महाशिवरात्रि 2022 वस्त्र - फोटो : Pixabay

चमड़े को न करें शामिल

आप किसी भी तरह के कपड़े पहने लेकिन ध्यान रखें कि उसमें चमड़े का इस्तेमाल न हो, जैसे पुरुष पैंट के साथ बेल्ट लगाते हैं। ऐसे में धोती या पायजामा पहनना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed