माधुरी दीक्षित फैंस के दिलों की धड़कन है। उनकी एक झलक के लिए लोग इंतजार करते हैं। इन दिनों डांस शो झलक दिखला जा में बतौर जज नजर आ रहीं माधुरी के खूबसूरत लुक को देख फैंस एक बार फिर से दीवाने हुए जा रहे हैं। ज्यादातर मौकों पर माधुरी एथिनिक वियर में नजर आती हैं। जिसमे उनका क्लासी और ग्रेस वाला लुक हर किसी को इंप्रेस कर जाता है। इस बार भी माधुरी दीक्षित ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। जिसे देखते ही फैंस जमकर कमेंट करने लगे। बता दें कि माधुरी का फैशन सेंस लाजवाब है। वहीं बात जब स्टाइल की आती है तो वो वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल वियर को बेहद शानदार तरीके से कैरी करती हैं।
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने ऐसी तस्वीर कर दी साझा, देखते ही फैंस बोले......
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 19 Sep 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन