फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2026: लोहड़ी के लिए बेस्ट पंजाबी सूट डिजाइन, अभी से करा लें तैयार

Sat, 03 Jan 2026 12:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Jan 2026 12:43 PM IST
सार

Latest Punjabi Suit Design For Lohri 2026: सही पंजाबी सूट न सिर्फ आपको खूबसूरत बनाता है, बल्कि उस आग की तरह चमक देता है जो लोहड़ी की रात जलती है। तो देर मत कीजिए, सूट अभी सिलवाइए, तारीफें लोहड़ी पर बटोरिए।

विज्ञापन
Lohri 2026 special Fashion tips Latest Punjabi Suit Designs to Try This Festive Season
पंजाबी सूट - फोटो : Instagram

Latest Punjabi Suit Design For Lohri 2026: लोहड़ी सिर्फ एक त्योहार नहीं, पंजाबियों का जश्न है। आग के चारों ओर घूमते लोग, ढोल की थाप, गिद्दा-भांगड़ा और रंगों से सजी महिलाएं लोहड़ी का असली सौंदर्य है। लोहड़ी में महिलाओं के पंजाबी सूट से  त्योहार की शान बढ़ जाती है। लोहड़ी 13 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है। 



लोहड़ी के लिए पंजाबी सूट अभी से तैयार करा लें। पंजाबी सूट परंपरा और मॉडर्न टच का जबरदस्त मेल है, जो इस साल भी ट्रेंड में है। अगर आप इस पर्व पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यहां आपको कुछ लेटेस्ट पंजाबी सूट डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो लोहड़ी पर पहन सकती हैं। 

अगर आप भी लोहड़ी पर सबसे अलग और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट डिज़ाइन्स अभी से नोट कर लें। सही पंजाबी सूट न सिर्फ आपको खूबसूरत बनाता है, बल्कि उस आग की तरह चमक देता है जो लोहड़ी की रात जलती है। तो देर मत कीजिए, सूट अभी सिलवाइए, तारीफें लोहड़ी पर बटोरिए।

Lohri 2026 special Fashion tips Latest Punjabi Suit Designs to Try This Festive Season
suit - फोटो : instagram

फुल फ्लेयर पटियाला सूट 

इस तरह का सूट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। पटियाला सूट लोहड़ी का क्लासिक है और 2026 में यह हेवी फ्लेयर और रिच फैब्रिक के साथ ट्रेंड में है। सिल्क, चंदेरी और बनारसी पटियाला सिलवा सकते हैं। शॉर्ट कुर्ती को घेरदार सलवार के साथ टीमअप कर सकते हैं। गोटा या फुलकारी बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ आउटफिट परफेक्ट लगेगा। गिद्दा के लिए इससे बेहतर आउटफिट नहीं हो सकता है।

Lohri 2026 special Fashion tips Latest Punjabi Suit Designs to Try This Festive Season
Punjabi Suit - फोटो : instagram

फुलकारी वर्क सूट 

लोहड़ी और फुलकारी का रिश्ता अटूट है। यह पंजाबी पहचान का प्रतीक है। 2026 में हैंड एम्ब्रॉयडरी फुलकारी सूट खास डिमांड में हैं। ब्राइट कलर्स जैसे फुशिया, मस्टर्ड, रॉयल ब्लू रंग की मिनिमल कुर्ती के साथ हैवी फुलकारी दुपट्टा परफेक्ट लुक देगा। यह सूट उन महिलाओं के लिए है जो परंपरा को गर्व के साथ पहनती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2026 special Fashion tips Latest Punjabi Suit Designs to Try This Festive Season
पंजाबी सूट - फोटो : Instagram

शॉर्ट कुर्ती और स्ट्रेट सलवार

युथफुल पंजाबी लुक के लिए लोहड़ी पर शाॅर्ट कुर्ती के साथ स्ट्रेट सलवार टीमअप कर सकते हैं। अगर आप पर्व पर अगर आप कुछ हल्का, स्टाइलिश और डांस-फ्रेंडली चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन बेस्ट है। कॉलेज गर्ल्स और यंग वर्किंग वुमन के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन
Lohri 2026 special Fashion tips Latest Punjabi Suit Designs to Try This Festive Season
Punjabi Suit - फोटो : Instagram

वेलवेट पंजाबी सूट 

सर्दियों में रॉयल टच के लिए वेलवेट पंजाबी सूट बेहतर डिजाइन है। लोहड़ी सर्दियों का त्योहार है और वेलवेट फैब्रिक इसमें चार चांद लगा देता है। गोल्डन जरी या जरदोज़ी वर्क का सूट खूबसूरत लगता है, इसमें डीप शेड्स जैसे मरून, बोतल ग्रीन, वाइन रंग का चयन करें। रात की लोहड़ी पार्टी के लिए यह लुक बेहद रिच लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed