फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2025 Mehndi Design: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी

Sun, 12 Jan 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 12 Jan 2025 05:06 PM IST
सार

शादी के बाद की पहली लोहड़ी हर नवविवाहित जोड़े के लिए बेहद खास होती है। इस खास मौके पर मेहंदी का अपना महत्व होता है, जो आपके लुक में चार चांद लगा देती है। 
 

विज्ञापन
Lohri 2025 Mehndi Design Simple Mehndi Design For First Lohri After Wedding
शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : Adobe stock

Lohri 2025 Mehndi Design: लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे हर साल 13 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में मनाया जाता है।



लोहड़ी को फसल कटाई और सर्दियों के खत्म होने का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दिन लोग आग जलाते हैं और उसके चारों और घूमकर खुशियां मनाते हैं। लोहड़ी का त्योहार नई शुरुआत का प्रतीक है और ये हर किसी के जीवन में समृद्धि और आनंद लाता है।

खासतौर पर ये नई दुल्हनों के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसे में नई दुल्हनें अपनी शादी के बाद पहली लोहड़ी पर खूब सजती हैं। इस दिन हाथों पर मेहंदी लगाने का भी रिवाज है। ऐसे में हम आपको नई दुल्हनों के हिसाब से मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी लोहड़ी के दिन हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाएं। 

 

 

Lohri 2025 Mehndi Design Simple Mehndi Design For First Lohri After Wedding
पारंपरिक डिजाइन चुनें - फोटो : instagram

पारंपरिक डिजाइन चुनें

लोहड़ी एक पारंपरिक त्योहार है, इसलिए आप पारंपरिक डिजाइन्स जैसे फूल-पत्तियां, मोर, और मंडला डिजाइन का चयन सकती हैं।  पंजाबी संस्कृति से जुड़े ढोल, सरसों के खेत, या भांगड़ा जैसे पैटर्न को भी शामिल करें।  

Lohri 2025 Mehndi Design Simple Mehndi Design For First Lohri After Wedding
ट्रेंडी और सिंपल लुक - फोटो : instagram

ट्रेंडी और सिंपल लुक
 
अगर आप हल्का और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो अरेबिक स्टाइल या मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन चुनें। ये डिजाइन सुंदर और ग्रेसफुल लगते हैं, खासकर अगर आप अधिक सिंपल लुक चाहती हैं।  

Pongal 2025 Dress Ideas: पोंगल के त्योहार पर ऐसे हों तैयार, लुक भी दिखेगा पारंपरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2025 Mehndi Design Simple Mehndi Design For First Lohri After Wedding
पर्सनल टच जोड़ें - फोटो : instagram

पर्सनल टच जोड़ें

अपनी मेहंदी में पर्सनल टच जोड़ेंगे तो आपके पतिदेव देखकरअवश्य खुश रहेंगे। मेहंदी में अपने और अपने जीवनसाथी के नाम के अक्षर छुपाएं। शादी की तारीख या कोई खास संदेश भी मेहंदी डिजाइन का हिस्सा बन सकता है।  

विज्ञापन
Lohri 2025 Mehndi Design Simple Mehndi Design For First Lohri After Wedding
फुल हैंड मेहंदी - फोटो : instagram
फुल हैंड मेहंदी

पहली लोहड़ी पर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बेहद आकर्षक लगती है। ऐसे में आप फिंगर टिप्स से लेकर कोहनी तक विस्तृत डिजाइन्स चुन सकती हैं। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed