Trendy Lip Shades: लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक में इस रंग का काफी महत्व होता है। 7 फरवरी से शुरू होकर वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी तक चलता है। ऐसे में इसके लिए हर कोई खूब तैयारी करता है। लड़कियां इन सात दिनों के लिए खूबसूरत से खूबसूरत आउटफिट खरीदती हैं।
यदि आप भी लाल रंग का आउटफिट वैलेंटाइन वीक के लिए खरीद रहीं हैं तो ये भी जान लें कि इस रंग के आउटफिट के साथ लिपस्टिक कैसी अच्छी लगेगी। दरअसल, गलत रंग की लिपस्टिक आपके लुक को बिगाड़ कर रख सकती है। ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि लाल रंग के आउटफिट के साथ किस-किस रंग की लिपस्टिक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी।
2 of 7
क्लासिक रेड
- फोटो : Adobe stock
क्लासिक रेड
लाल कपड़ों के साथ रेड लिपस्टिक सबसे परफेक्ट लगती है। यह आपको ग्लैमरस और रॉयल लुक देती है। यदि आपका आउटफिट ब्राइट रेड है, तो मैट रेड लिपस्टिक चुनें। खासतौर पर फेयर और मीडियम स्किन टोन पर बहुत अच्छी लगती है।
3 of 7
डीप मैरून
- फोटो : Adobe stock
डीप मैरून
अगर आप थोड़ा रिच और क्लासी लुक चाहती हैं, तो मरून शेड बेस्ट रहेगा। खासकर शादी, पार्टी या फेस्टिव वियर के लिए यह शेड बहुत अच्छा लगता है। ये स्किन टोन के अनुसार एलीगेंस जोड़ता है। मैरून में भी कई शेड आते हैं, जिसमें से आप अपने आउटफिट और स्किन टोन के हिसाब से चयन कर सकते हैं।
4 of 7
न्यूड ब्राउन
- फोटो : Adobe stock
न्यूड ब्राउन
अगर आप बहुत बोल्ड लुक नहीं चाहतीं, तो न्यूड ब्राउन या कोको शेड बेस्ट रहेगा। ये सॉफ्ट, एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। अगर आपकी स्किन टोन डस्की है, तो यह शेड आपको ज्यादा सूट करेगा। न्यूड शेड में भी आजकल कई विकल्प आते हैं, जिनमें से बेस्ट का चयन आप कर सकती हैं।
5 of 7
पिंक लिपस्टिक
- फोटो : Adobe stock
पिंक लिपस्टिक
अगर आपका लाल ड्रेस थोड़ा सॉफ्ट और रोमांटिक टच लिए हुए है, तो गुलाबी लिपस्टिक शानदार लगेगी। फेयर स्किन टोन के लिए ब्राइट पिंक अच्छा रहेगा। मीडियम से डार्क स्किन टोन के लिए म्यूटेड रोज पिंक बेस्ट रहेगा।