Beauty Tips: हर लड़की के लिए लिपस्टिक काफी अहम होती है। चाहे लड़कियां कोई अन्य मेकअप न करें, लेकिन लिपस्टिक लगाना हर लड़की के मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा होता है। लिपस्टिक जिस तरह से खूबसूरती को बढ़ा देती है, ठीक उसी तरह से कई बार सही तरीके से लिपस्टिक न लगाने के कारण लुक उतना परफेक्ट नहीं आ पाता जितना हम चाहते हैं।
अगर आप भी अपने होंठों पर परफेक्ट और सेलेब्स जैसा फिनिश चाहती हैं, तो कुछ खास लिपस्टिक हैक्स अपनाकर अपने मेकअप गेम को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं वे आसान और कारगर टिप्स जो आपके होंठों को देंगे खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक।
2 of 7
होंठों को करें तैयार
- फोटो : Adobe stock
होंठों को करें तैयार
यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे तो लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हट जाए और होंठ स्मूद दिखें। इसके लिए शुगर और शहद का स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं।
3 of 7
लगाएं लिप बाम
- फोटो : Adobe stock
लगाएं लिप बाम
स्क्रब करने के बाद कभी भी अपने होंठों को ऐसे ही न छोड़ें। हमेशा स्क्रब करने के बाद अच्छी क्वालिटी का लिप बाम इस्तेमाल करें। यदि लिप बाम नहीं है तो स्क्रब के बाद नारियल तेल लगाएं ताकि वे हाइड्रेटेड रहें और लिपस्टिक लंबे समय तक टिके।
4 of 7
कंसीलर से दें होंठों को सही शेप
- फोटो : Adobe stock
कंसीलर से दें होंठों को सही शेप
अगर आपके होंठों का शेप अनइवन है, तो लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं। इससे लिपस्टिक का कलर उभरकर आएगा और होंठों को सही शेप मिलेगी। इससे लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिकी भी रहेगी।
5 of 7
लिप लाइनर है बेहद जरूरी
- फोटो : Adobe stock
लिप लाइनर है बेहद जरूरी
लिपस्टिक लगाने से पहले कभी भी लिप लाइनर का इस्तेमाल करना न भूलें। ये होंठों को परफेक्ट शेप देने के साथ-साथ लिपस्टिक को फैलने से भी रोकता है। इसके लिए हमेशा न्यूड या मैचिंग शेड का लाइनर चुनें। ध्यान रखें कि लिप लाइनर ज्यादा बोल्ड न रखें।