Eid 2025: ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक है, जिसे दुनियाभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईद उल फितर रमजान के पूरे एक महीने के रोजा रखने के बाद के बाद मनाई जाती है। इस दिन खासतौर पर मीठे पकवान, जैसे सेवइयां, शीर खुरमा बनाए जाते हैं।
लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहते हैं। इस दिन लोग खास तैयार होते हैं और नए नए कपड़े पहनते हैं। ईद के खास मौके पर अगर आप स्टाइलिश और रॉयल लुक पाना चाहते हैं, तो डिजाइनर कुर्तों के ये आइडियाज आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। सेलेब्रिटी लुक से इंस्पायर होकर आप अपने लुक को और भी खास बना सकते हैं।
2 of 7
क्लासिक व्हाइट कुर्ता
- फोटो : instagram
क्लासिक व्हाइट कुर्ता
यदि आपको नवाबी अंदाज पसंद है, यानी कि आप सिंपल लेकिन क्लासी दिखना चाहते हैं तो सफेद रंग के प्लेन कुर्ते से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। यदि व्हाइट कुर्ते के साथ कुछ अलग करना है तो इसे नेहरू जैकेट या कढ़ाईदार शॉल के साथ पेयर करें। सफेद कुर्ते में शाहरुख खान और सलमान खान का लुक बेहद पसंद किया जाता है। कई टीवी सेलेब्स भी इसे काफी अच्छे से कैरी करते हैं।
3 of 7
कढ़ाईदार कुर्ता
- फोटो : instagram
कढ़ाईदार कुर्ता
यदि आपको शाही लुक कैरी करना है तो गले और बाजू पर हल्की कढ़ाई वाला कुर्ता पहनें। रॉयल ब्लू, मैरून, या गोल्डन शेड्स इस लुक को और खास बना सकते हैं। रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन इस तरह के कुर्तों में कई बार नजर आ चुके हैं। ऐसे कुर्ते के साथ पायजामा कंट्रास्ट में ही पहनें। तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
4 of 7
पेस्टल कलर कुर्ता
- फोटो : instagram
पेस्टल कलर कुर्ता
यदि आप ट्रेंडिंग लुक कैरी करना चाहते तो पहले समझ लें कि आज कल पेस्टल कलर्स का क्रेज है। मिंट ग्रीन, बेबी पिंक, स्काई ब्लू या लेमन येलो जैसे हल्के रंग आपको एक फ्रेश और मॉडर्न लुक देंगे। विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन जैसे सेलेब्स अक्सर ऐसे कुर्तों को स्टाइलिश तरीके से कैरी करते हैं। पेस्टल रंग हर स्किन टोन पर कमाल के लगते हैं।
5 of 7
पठानी कुर्ता
- फोटो : instagram
पठानी कुर्ता
अगर आप कुछ दमदार लुक कैरी करना चाहते हैं तो ब्लैक या डार्क कलर के पठानी कुर्ते के साथ सफेद सलवार या पायजामा पहन सकते हैं। ये लुक आपको बिल्कुल फवाद खान या सलमान खान जैसा रॉयल अंदाज देगा।