Latest Trendy Outfit For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन एक पवित्र और भावनात्मक भारतीय त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार, स्नेह और सुरक्षा के रिश्ते को समर्पित होता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करती है, वहीं भाई जीवन भर उसकी रक्षा करने का वादा करता है।
ये दिन बहनों के सजने-संवरने का भी दिन होता है, इसलिए लड़कियां इसके लिए काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। यदि आप भी अपने लिए इस राखी कुछ खास खरीदना चाहती हैं तो यहां उसके लिए कुछ खास विकल्प दिए जा रहे हैं, ताकि आप इससे टिप्स लेकर अपने लिए सबसे अलग आउटफिट तैयार करा सकें।
2 of 6
प्री ड्रेप्ड साड़ी
- फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी
यदि आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन साड़ी पहनना नहीं आता है तो ऐसी प्री ड्रेप्ड साड़ी अपने लिए खरीद लें। ऐसी गुलाबी रंग की प्री ड्रेप्ड साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। ऐसी साड़ी के साथ आप अपने बालों को खुला रख सकती हैं। इस साड़ी लुक को अलग तरह से कैरी करना है तो उसके साथ बेल्ट अटैच करें।
3 of 6
स्कर्ट-टॉप विद श्रग
- फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप विद श्रग
इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट आज-कल काफी ट्रेंड में है। ऐसे आउटफिट में आपको स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ लंबे श्रग की जरूरत पड़ेगी। आउटफिट का ये विकल्प देखने में काफी कमाल का लगता है। आउटफिट इतना शानदार है तो इसके साथ हेयर स्टाइल भी थोड़ी क्लासी सी ही बनाएं। अपने बालों को ऐसे ही न रहने दें।
4 of 6
ब्लेजर विद शरारा
- फोटो : instagram
ब्लेजर विद शरारा
यदि आपको बॉस लेडी लुक कैरी करना पसंद है तो ऐसा ब्लेजर शरारा के साथ पहनें। इस तरह का आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद तो लगाएगा ही, साथ ही में इसे पहनने के बाद आप किसी बॉस लेडी से कम नहीं लगेंगी। इसके साथ बालों को कर्ल करके मेसी बन बना सकती हैं, ये देखने में अच्छा लगता है।
5 of 6
अंगरखा सूट
- फोटो : instagram
अंगरखा सूट
सूट पहनने का शौक है तो अपने लिए ऐसा अंगरखा सूट तैयार करवा लें। ऐसा सूट आपको बड़ी ही आसानी से बाजार में भी मिल जाएगा। ऐसे में इसे पहनकर भी आप जलवा बिखेर सकती हैं। अंगरखा सूट पहन रही हैं तो साथ में दुपट्टा कैरी करना न भूलें, उसके बिना आपका लुक अधूरा है।