Geeta Basra: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो मशहूर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को न जानता हो। पर, क्या आपने कभी उनकी पत्नी को देखा है ? जी हां हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने फिर से हमेशा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उनका फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं।
वो खुद भी अभिनेत्री हैं, इसलिए उनका हर अंदाज देखने में काफी क्लासिक होता है। गीता बसरा का हर लुक खास और स्टाइलिश होता है, जिसे देखकर फैशन प्रेमी भी उनके फैशन टिप्स अपनाने पर मजबूर हो जाते हैं।
चाहे रेड कार्पेट इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग, गीता हर मौके पर अपनी अलग पहचान बनाती हैं। उनका स्टाइल, कॉन्फिडेंस और ग्लैमर उन्हें हमेशा ट्रेंडिंग बनाता है। इस बार भी उनका लेटेस्ट आउटफिट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और फैन्स उनकी स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे। इसी के चलते हम आपको उनके कुछ क्लासिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
2 of 6
साड़ी लुक
- फोटो : instagram
साड़ी लुक
गीता का साड़ी लुक हमेशा क्लासिक होता है। त्योहारों के मौके पर उन्हें हमेशा साड़ी पहने ही देखा जाता है। साड़ी पहनने के बाद उनका अंदाज हमेशा खूबसूरत ही दिखता है। जैसे कि इस लाल रंग की साड़ी में गीता कितनी खूबसूरत लग रही हैं। आप भी चाहें तो उनके इस क्लासिक लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं।
3 of 6
लहंगा लुक
- फोटो : instagram
लहंगा लुक
साड़ी के साथ-साथ गीता बसरा लहंगे को भी इतनी खूबसूरती और एलिगेंस के साथ कैरी करती हैं कि लोग उन्हें देखते रह जाते हैं। जैसे कि सफेद रंग का लहंगा हर किसी पर नहीं जचता है लेकिन गीता पर सफेद और गोल्डन रंग का ये लहंगा बेहद कमाल का लग रहा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने बालों को स्लीक स्टाइल में बांधा है और आई मेकअप को हाइलाइट करके बाकी मेकअप लाइट रखा है।
4 of 6
सूट लुक
- फोटो : instagram
सूट लुक
साड़ी और लहंगे के बाद अगर नजर डालें उनके सूट लुक पर तो गीता सूट में इतनी खूबसूरत लगती हैं कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह जाता है। इस आइस ब्लू रंग के सूट में गीता का अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखा है, जिस वजह से उनका अंदाज प्यारा लग रहा है।
5 of 6
इंडो वेस्टर्न लुक
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न लुक
इंडो वेस्टर्न आउटफिट में गीता कितनी कमाल की लग रही हैं। इस आउटफिट में उन्होंने प्लाजो के साथ क्रॉप टॉप और श्रग कैरी किया है। आप हल्दी के फंक्शन में या फिर किसी पूजा के दौरान इस आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ हमेशा खुले बाल ही जचते हैं।