{"_id":"62d90ff2ac956e1cbf142006","slug":"kurti-styling-tips-how-to-wear-kurti-in-different-ways-during-festive-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Festive Fashion: त्योहारों के सीजन में सिंपल सी कुर्ती को इतने तरीके से कर सकती हैं स्टाइल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Festive Fashion: त्योहारों के सीजन में सिंपल सी कुर्ती को इतने तरीके से कर सकती हैं स्टाइल
सावन के लगते ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। नागपंचमी से लेकर हरियाली तीज और रक्षाबंधन करीब हैं। इन त्योहारों पर पूजा-पाठ और घर की साज सज्जा के साथ ही महिलाएं खुद को भी तैयार करना नहीं भूलतीं। नए कपड़े और नए आभूषणों के साथ सजना लगभग हर लड़की को पसंद होता है। खासतौर पर रक्षाबंधन पर तो हर लड़की सजधज कर तैयार होना चाहती है। अगर त्योहारों के मौसम में आप कुर्ता पहनने वाली हैं। तो उसे भी अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। तो चलिए जानें कुर्ते को स्टाइल करने के अलग तरीके। जिससे आपको मिले खूबसूरत लुक।
2 of 6
kurta
- फोटो : instagram
इन दिनों कुर्ते के साथ अलग-अलग डिजाइन के बॉटम वियर काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। जिसे आप अपनी आलमारी का हिस्सा जरूर बनाएं। जिससे कि मौका कोई भी आप उस पर सबसे खूबसूरत दिखें।
3 of 6
yellow kurta
- फोटो : instagram
कुर्ते के साथ पलाजो तो काफी समय से ट्रेंड में हैं। लेकिन अगर आप भीड़ में अलग लुक चाहती हैं तो क्लासिक चूड़ीदार को ट्राई करें। इन दिनों लगभग हर लड़की पलाजो पहने दिख जाएगी। ऐसे में आप चूड़ीदार पायजामे और लांग कुर्ते के साथ क्लासी लुक में दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kurta
- फोटो : instagram
पलाजो के साथ ही सिगरैट पैंट्स का काफी ज्यादा ट्रेंड है। जिसे कम उम्र से लेकर ज्यादा उम्र की महिलाएं भी पहनना पसंद करती हैं। वैसे ही आप भी सिंपल कुर्ते के साथ एंकल लेंथ सिगरेट पैंट्स को अपनी आलमारी का हिस्सा बनाएं। जिससे कि परफेक्ट लुक मिले।
विज्ञापन
5 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुर्ते के साथ सलवार का कॉम्बिनेशन काफी पुराना है। लेकिन ये ज्यादातर स्ट्रेट कट कुर्ते के साथ फिट बैठता है। अगर आप थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो अनारकली कुर्ते के साथ सलवार पहनें। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देने के साथ ही भीड़ में अलग भी दिखाएगा। आलिया भट्ट का एंब्रायडरी वाले सलवार लुक को आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।