Janmashtami Special: तमन्ना भाटिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म जगत तक में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीते हैं। बड़े पर्दे पर वो हमेशा एक से बढ़कर एक किरदार निभाती नजर आती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अक्सर अपने लुक से भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिनको लोग देखते रह गए। इन तस्वीरों में वो राधा रानी की तरह दिखाई दे रही थीं। राधा रानी के इस अवतार में तमन्ना बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। जन्माष्टमी से ठीक पहले तमन्ना भाटिया ने अपना ये लुक दिखाकर लोगों को एक बार फिर से दीवाना बना दिया।
अगर आप भी जन्माष्टमी के दिन राधा रानी बनना चाहती हैं तो तमन्ना के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। आइए आपको भी तमन्ना का पूरा लुक दिखाते हैं।
2 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी
- फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
लहंगा था खास
इन तस्वीरों में तमन्ना ने पेस्टल रंग का खूबसूरत सा लहंगा पहना है। इस पेस्टल नीले और गुलाबी रंग के लहंगे के साथ ब्लाउज भी उसी की मैचिंग का है। हैवी बॉर्डर वाला गुलाबी दुपट्टा इस लहंगे की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इस लहंगे में तमन्ना बला की खूबसूरत लग रहीं हैं।
3 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी
- फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
हैवी ज्वेलरी लगी प्यारी
अपने इस पेस्टल लहंगे के साथ तमन्ना ने काफी हैवी लेकिन खूबसूरत ज्वेलरी कैरी की है। गले में हरे और गोल्डन रंग का चोकर, माथे पर माथापट्टी के साथ मांगटीका और हाथ में हथफूल उनके लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहे थे।
4 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी
- फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
हेयर स्टाइल पर लगे फूल
इस पूरे लुक में एक्ट्रेस की हेयर स्टाइल सबसे खास थी। उन्होंने इस लहंगा लुक के साथ बालों में मेसी चोटी बनाई थी, जिस पर फूल लगे थे। फूलों की वजह से तमन्ना का लुक एक राधा रानी वाला लग रहा था।
5 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी
- फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
मिनिमल था मेकअप
इस लुक के साथ उन्होंने राधारानी की तरह ही माथे पर कुमकुम धारण किया था। कुमकुम के साथ-साथ उन्होंने बेहद ही लाइट गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाई थी। लाइट पिंक गालों के साथ उनका पूरा मेकअप काफी ही मिनिमल था। ऐसे में अगर आप भी राधारानी बनना चाहती हैं, तो तमन्ना के इस लुक से टिप्स लें।