फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की पूजा में दिखाना है जलवा तो पहनें इन सेलेब्स की तरह कपड़े

Mon, 26 Aug 2024 08:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Aug 2024 08:52 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Festive Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Outfit
Festive Fashion - फोटो : instagram

Krishna Janmashtami 2024 Festive Fashion Tips: इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव या जन्माष्टमी का पर्व 6-7 सितंबर को मनाया जा रहा है। लगभग पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मथुरा-बरसाना समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी के मौके पर उत्सव होता है तो वहीं महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव का आयोजन होता है। 



महाराष्ट्र में होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव में तो कई सेलिब्रिटीज भी शामिल होते हैं। कई अभिनेता-अभिनेत्रियों के घर पर पूजा होती है, जहां सेलेब्स का जमावड़ा लगता है। जहां जन्माष्टमी के मौके पर घर, मंदिर और कान्हा को खास तरीके से सजाया जाता है और जगह जगह झांकी सजाई जाती हैं, वहीं खुद भी उत्सव के लिए लोग खास तैयार होते हैं। 

लड़के हों या लड़कियां सभी त्योहार के मौके पर एथनिक कपड़ों को कैरी करना चाहते हैं और उत्सव में शामिल होकर सबसे सुंदर दिखना चाहते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी के मौके पर स्पेशल दिखना चाहते हैं तो अभिनेत्रियों के फेस्टिव लुक से प्रेरित हो सकते हैं। त्योहार के मौके पर एथनिक कपड़ों में सुंदर और स्टाइलिश दिखने के लिए इन अभिनेत्रियों की तरह तैयार हों।

Krishna Janmashtami 2024 Festive Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Outfit
Mrunal Thakur - फोटो : instagram

मृणाल ठाकुर का फैशन
 
जन्माष्टमी में परंपरागत परिधानों में स्टाइल को बरकरार रखना चाहते हैं तो मृणाल ठाकुर के लुक से सीख सकते हैं। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का एथनिक आउटफिट कलेक्शन काफी सुंदर है, साथ ही ज्वेलरी और हेयर स्टाइल के जरिए भी अपने लुक को अधिक प्रभावी बनाने में सक्षम हैं।

Krishna Janmashtami 2024 Festive Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Outfit
sharara - फोटो : instagram

अभिनेत्रियों का गरारा 

त्योहार के मौके पर सहज और सिंपल लुक में भी क्लासी दिखना चाहती हैं तो इस तरह के परिधानों का चयन कर सकती हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर ही भारतीय परिधानों को माॅर्डन टच के साथ ही बहुत सहज स्टाइल में कैरी करती हैं। वहीं रकुल प्रीत भी एथनिक आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखती हैं। इनके एथनिक कलेक्शन को आप वार्डरोब का हिस्सा भी बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Festive Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Outfit
Aditi Rao Hydari - फोटो : instagram

अदिति राव हैदरी से लें टिप्स

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां एथनिक या पारंपरिक परिधानों को फ्लॉन्ट करती नजर आ जाती हैं, लेकिन अदिति राव हैदरी का एथनिक आउटफिट कलेक्शन बहुत शानदार होता है। पारंपरिक परिधानों में सादगी और सुंदरता दोनों को एक साथ कायम रखने में अदिति माहिर हैं। अगर आप साड़ी, शरारा या लहंगा से अलग कोई परिधान पहनना चाहती हैं तो अदिति राव हैदरी का यह सफेद आउटफिट जचेंगा। शॉर्ट कुर्ता या शर्ट पर एथनिक शाॅर्ट कोटी या श्रग से खुद को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा हल्के कुर्ता सेट पर हैवी ज्वेलरी को कैरी करके भी त्योहार में शानदार लुक पा सकती हैं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Festive Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Outfit
Raashi Khanna - फोटो : instagram

राशि खन्ना का साड़ी लुक 

साड़ी किसी भी मौके के लिए परफेक्ट परिधान है। मौके और मौसम के अनुरूप सही डिजाइन, रंग और फैब्रिक की साड़ी का चयन कर सबसे अलग दिखा जा सकता है। जन्माष्टमी के मौके पर साड़ी पहनना चाहती हैं तो बहुत भारी वर्क वाली साड़ी न पहनकर इस तरह की साड़ी से बेहतरीन लुक पा सकती हैं। राशि खन्ना की इस तरह की हल्की साड़ी और हैवी एम्ब्रायडरी वर्क वाला ब्लाउज आपके वार्डरोब में शामिल कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed