ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अपनी स्टाइल, फैशन और अदाकारी से दुनिया को अपना फैन बनाने वाली ऐश्वर्या राय हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अगर आप इनके स्टाइल को फॉलो करती होंगी तो ये बात जरूर जानती होंगी कि इस खूबसूरत एक्ट्रेस को लाल रंग से कितना प्यार है। इतना ही नहीं वो अपने ड्रेस के साथ रेड कलर की लिपस्टिक शेड में नजर आती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस एक्ट्रेस के लाल रंग वाले फैशन की कुछ खास लुक के बारे में बताएंगे।
आखिर लाल रंग से ऐश्वर्या राय को इतना प्यार क्यों है?
लाल रंग की साड़ी चाहे वो टेक्सचर्ड पैटर्न में हो या भारी कढ़ाई वाली हो ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा इस लुक में खूबसूरत और सुंदर दिखती हैं। हालांकि इस रंग को कैरी करना सबके लिए इतना आसान भी नहीं है।
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
ऐसा भी नहीं है कि ऐश्वर्या केवल ट्रेडिशनल ड्रेस में ही लाल रंग को कैरी करती हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय दिवा ने फैशनेबल ड्रेस में भी लाल रंग में सबसे अधिक चमक दी है।
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
दुनिया को अपना फैन बनाने वाली ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में भी लाल रंग को कैरी करना नहीं भूलीं। उन्होंने Giambattista Valli की डिजाइन की हुई हाई लो फ्लोरल ड्रेस के साथ रेड लिपस्टिक लगाया था, जो इनके लुक को बोल्ड बना रहा था।
हालांकि लाल रंग को लेकर इस एक्ट्रेस ने एक ईवेंट लॉन्च के फंक्शन में बताया था कि उन्हें यह कलर बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। क्योंकि इस रंग को देश में त्योहारों में इस्तेमाल किया जाता है। ऐश्वर्या ने कहा औरतों की सिंदूर का रंग भी लाल होता है, शादी के जोड़े भी अक्सर लाल रंग के ही होते हैं और होली से लेकर दीवाली तक हर त्योहार पर लाल रंग को अहमियत दी जाती है।