फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने ब्रालेट संग पैंट पहन दिखाया बोहो लुक, देखें तस्वीरें

Fri, 13 May 2022 07:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 13 May 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
kiara advani boho look in green bandhani pant with bralette
कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन संग फिल्म भूल भुलैया 2 का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। वहीं हर बार उनका अलग लुक भी देखने को मिलता है। स्टाइलिश समर लुक्स से लेकर रफल साड़ी में स्टाइल डीवा बनकर सामने आ चुकी कियारा ने इस बार बिल्कुल अलग तरीक से खुद को स्टाइल किया था। पैंट और ब्रालेट संग दुपट्टा लिए कियारा का लुक बिल्कुल ही जुदा नजर आ रहा था। 

kiara advani boho look in green bandhani pant with bralette
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा ने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए ग्रीन कलर का बांधनी पैंट चुना था। जिसके साथ लाइट ग्रीन कलर की ब्रालेट को मैच किया गया था। जिस पर एंब्रायडरी बनी थी। कियारा का ये कंटेम्प्रेरी लुक किसी भी लड़की के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है। जो किसी डे फंक्शन में तैयार होना चाहती है। वहीं सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने तस्वीरों को साझा कर कैप्शन में लिखा है बोहो गर्ल। 

kiara advani boho look in green bandhani pant with bralette
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा ने अपने लुक को सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। जिसमे ब्लश चिक्स के साथ ही वेल डिफाइन आइब्रो और मस्कारा के डबल कोट संग आई मेकअप शामिल है। वहीं पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ माथे पर हरे रंग की बिंदी परफेक्ट लुक दे रही है। कियारा ने अपने इस बांधनी पैंट और ब्रालेट वाले बोहो लुक को भारी भरकम ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था। जो इसे ट्रेडिशनल टच दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani boho look in green bandhani pant with bralette
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

जबकि बात करें हेयरस्टाइल की तो वो बिल्कुल ही बोहेमियन टच लिए था। मेसी स्टाइल हाफ अप डू हेयरस्टाइल में कियारा का ये लुक किसी दोस्त की शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन है। वैसे बता दें कियारा अपने ड्रेसेज और आउटफिट के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वहीं कियारा हेयरस्टाइल को भी अलग तरीके से बनाने में यकीन रखती हैं। 

विज्ञापन
kiara advani boho look in green bandhani pant with bralette
kiara advani kartik aryan - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन के लिए कार्तिक आर्यन संग अहमदाबाद पहुंची थीं। जहां पर खाली समय में दोनों ने गुजराती थाली का भी लुत्क उठाया। खाली टाइम में मस्ती की इन तस्वीरों को एक्टर कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ साझा की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed