सावन का महीना चल रहा है। वहीं तीज फेस्टिवल को भी आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। उसके बाद रक्षाबंधन और जन्माष्टमी दोनों ही त्योहारों का हिंदू धर्म में काफी खास महत्व है। अगर आप भी इन त्योहारों के मौके पर अच्छी दिखना चाहती हैं, तो कियारा आडवाणी की इन ड्रेसेज को कैरी कर सकती हैं। उनकी इन ड्रेसेज को कैरी करने के बाद आप काफी गॉर्जियस और खूबसूरत दिखेंगी। ये ड्रेसेज त्योहार के सीजन में आपके लिए परफेक्ट हैं। कियारा अपने फिल्मी लुक्स के साथ साथ नॉर्मल लुक में भी काफी सुंदर दिखती हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते आज वे कई महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन बनी हुई हैं। इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ उनका भारतीय ट्रेडिशनल लुक भी काफी अच्छा है। कुछ ही दिनों में उनकी फिल्म शेरशाह रिलीज होने वाली है। इस कारण वे फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बड़े इवेंट्स में दिख रही हैं।
फेस्टिव सीजन के लिए काफी बढ़िया हैं कियारा की ये ड्रेसेज, आप भी कर सकती हैं इन्हें ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन