जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर बिना बॉलीवुड में एंट्री के ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं। हो भी क्यों ना स्टाइल के मामले में वो सबसे जुदा जो हैं। अभी हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे उनका लुक देख कोई भी फैन हो जाए।
2 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
लॉकडाउन के समय में घर पर भी वो इतने स्टाइलिश कपड़ों में पोज दे रही हैं। जिसे देख उन्हें प्रिसेंज ऑफ बेडरूम कहने का दिल कर रहा है। पर्पल कलर की फ्लोरल ड्रेस खुशी पर शानदार लग रही है।
3 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
खुशी कपूर की ये ड्रेस हाउस ऑफ सीबी से ली गई है। जिसमे नेकलाइन पर इलास्टिक की डिटेलिंग की गई है। वहीं पफ स्लीव इसे क्यूट प्रिसेंज लुक दे रही है। जबकि बस्ट एरिया पर टाइट फिटिंग फिगर को भी फ्लांट करने में मदद कर रही है। खुशी कपूर की इस खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए थाई हाई स्लिट भी ऐड की गई है। जो इस ड्रेस को पूरी तरह से परफेक्ट बना रही है।
4 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं खुशी इस शानदार ड्रेस को पहने अपने बेडरूम में पोज दे रही हैं। तस्वीरों में उनका मेकअप भी शानदार नजर आ रहा है। ब्लश चिक्स और विंग्ड आईलाइनर के साथ स्ट्रेट हेयर खूबसूरत लग रहे हैं।
5 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : Youtube
बता दें कि खुशी कपूर लॉकडाउन के समय में भारत लौट आईं हैं। अक्सर ही खुशी आउटिंग करते नजर आ जाती हैं। जब वो अपने कुत्ते को टहलाने निकलती हैं। इसके साथ ही बहन जान्हवी कपूर के साथ साइकिलिंग करते हुए वो कैमरे में भी कैद हो जाती हैं। जिसमे उनका कैजुअल लुक हर किसी का ध्यान खींच लेता है।