करवा चौथ के व्रत का बॉलीवुड पर भी जमकर खुमार दिखता है। ये साल कुछ एक्ट्रेस के लिए बेहद खास था क्योंकि वो पहली बार करवा चौथ का व्रत थी। इस लिस्ट में कटरीना कैफ के साथ ही टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम शामिल है। हालांकि हर साल करवा चौथ मनाने वाली शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन भी सजधज कर करवा चौथ मनाते दिखीं। तो चलिए देखें इन हसीनाओं ने करवा चौथ मनाने के लिए किन आउटफिट को चुना। आगे की स्लाइड में देखें खूबसूरत तस्वीरें।
Bollywood Actress Karwa Chauth: कटरीना कैफ-मौनी रॉय तक पहली बार करवा चौथ मना रहीं एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक
कटरीना कैफ का शादी के बाद ये पहला करवा चौथ था। जिसे उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ मनाया। कटरीना ने पूजा की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं। वहीं विकी कौशल के साथ पोज दे रहीं कटरीना सुर्ख गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाएं कटरीना ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी को चुना था। जिसके साथ गले में मंगलसूत्र और कानों में हैवी ईयररिंग्स को मैच किया गया था। वहीं बिल्कुल मिनिमम मेकअप के साथ कटरीना पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक में पूरी सुहागन दिख रही थीं।
पहली बार करवा चौथ मना रहीं मौनी रॉय ने लाल रंग को डिच कर खास मौके के लिए गोल्डन कलर की साड़ी को चुना। गोल्डन बॉर्डर के साथ साड़ी पर फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। जिसके साथ मौनी ने स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज को मैच किया था। वहीं मांग में सिंदूर और बालों में लाल गुलाब के साथ ही मौनी कानों में भारी-भरकम झुमके पहने दिखीं।
हर साल धूमधाम से करवा चौथ मनाने वाली रवीना टंडन ने मस्टर्ड यलो कलर की साड़ी को चुना था। जिसके साथ मैचिंग के पीले रग के ब्लाउज को पेयर किया गया था। वहीं गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पर रवीना ने ग्रीन कुंदन के चोकर हैवी नेकपीस को कैरी किया था। जबकि बालों में गजरा और ग्लॉसी लिप्स उनके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रहे थे।
हर बार की तरह शिल्पा शेट्टी इस बार भी लाल रंग की साड़ी पहनें दिखीं। डिजाइन गौपी वैद्य के कलेक्शन से रफल डिजाइन की लाल रंग की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया था। वहीं हाथों में चूड़ा और ग्रीन नेकपीस के साथ शिल्पा हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख ऱही थीं।