कटरीना कैफ खुद को फिट रखने के साथ ही स्टाइलिश दिखने के लिए लाखों रुपये खर्च करने से भी परहेज नहीं करती हैं। फिर वो चाहे किसी इवेंट में साड़ी पहनकर पहुचे या फिर शानदार ड्रेसेज में, हर बार वो फैशनेबल कपड़ों से महफिल की जान बन जाती हैं। कटरीना की एंट्री किसी पार्टी में होते ही हर किसी की निगाहें बस उन पर ही होती हैं। तो चलिए देखें ऐसी ही कुछ कटरीना के बेस्ट लुक, जिन्होंने जमकर लाइम लाइट लूटी थी।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : insatgram
सिल्वर साड़ी
कटरीना जब भी कहीं पारंपरिक परिधान में पहुंचती हैं तो बस सब उन्हें ही देखते रह जाते हैं। ऐसा हुआ जब वो उमंग फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सिल्वर कलर की शियर कपड़े की साड़ी में पहुंची। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं हमेशा की तरह कटरीना इस साड़ी के साथ ग्लॉसी मेकअप और पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं नजर आ रही थीं।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल लहंगा
ये पहला मौका नहीं था जब कटरीना साड़ी में अदाएं दिखा रही थीं। इससे पहले भी वो पारंपरिक परिधानों में सबका दिल चुरा चुकी हैं। न्यूड शे़ड लहंगा जिस पर लाल रंग के रेशमी धागों की कढाई बनी थी। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस लहंगे को पहनकर कटरीना सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंची थीं। जिसे देख सारे फैंस दीवाने हो गए थे।
4 of 5
lahenga
- फोटो : instagram
लाल लहंगे में तो कटरीना की खूबसूरती पहले भी काफी चर्चा में थी। दिवाली के मौके पर होने वाली पार्टी में कटरीना सब्यसाची के कलेक्शन से इस खास लाल रंग के लहंगे को पहने दिखीं थी। जिसके संग स्लीवलेस ब्लाउज, गोल गहरा गला और गोल्डन बॉर्डर के लहंगे में रेडी थी। जिसे देख कहा जा सकता है कि कटरीना कैफ सबसे खूबसूरत मेहमान हैं। जिसके बिना कोई भी पार्टी अधूरी है।
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
वहीं पिछले दिनों जब कटरीना ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई शिमरी सिकुइन साड़ी में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस कटरीना के इस लुक को देखकर जमकर तारीफ कर रहे थे।