Karwa Chauth 2025 Fashion Tips: इस साल 10 अक्तूबर को करवा चौथ का पावन त्योहार मनाया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति में एक बहुत ही खास और महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं और सुंदर परिधान पहनती हैं।
करवा चौथ के श्रृंगार में कंगन और चूड़ी का खास महत्व होता है क्योंकि ये पारंपरिक गहने न केवल महिलाएं की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि उनकी खुशहाली और समृद्धि का भी प्रतीक होते हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर अपने लुक को और भी आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो सही कंगन और चूड़ी का चुनाव बेहद जरूरी है।
इस लेख में हम आपको करवा चौथ के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग कंगन और चूड़ी के कलेक्शन दिखाएंगे, जो आपके त्योहार को और भी खास बना देंगे। चाहे आप पारंपरिक डिज़ाइन पसंद करें या मॉडर्न स्टाइल, यहां हर तरह के विकल्प मौजूद हैं। तैयार हो जाइए इस करवा चौथ पर अपने लुक को नए अंदाज में सजाने के लिए!
2 of 7
पहला सेट
- फोटो : instagram
पहला सेट
सबसे पहले नजर डालते हैं कंगनों और चूड़ियों के इस कलेक्शन पर, तो ये डिजाइन ज्यादातर महिलाओं को पसंद आती है। इसमें कांच की चूड़ियों के सेट में किनारों पर हल्के-हल्के सिल्वर कंगन लगाने होते हैं। सिल्वर कंगन कांच की चूड़ियों के साथ कमाल के लगते हैं। खासतौर पर अगर इन कंगनों पर नग जड़े हों तो।
3 of 7
दूसरा सेट
- फोटो : instagram
दूसरा सेट
सिंपल प्लेन कांच की कामदार चूड़ियां आपके करवा चौथ लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। ये लुक देखने में बेहद कमाल का लगता है। इसे आप मिसमैच करके भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए जिस रंग का आउटफिट कैरी किया है, उसके ठीक अपोजिट रंग की कांच की कामदार चूड़ियां कलाइयों में पहनें।
4 of 7
तीसरा सेट
- फोटो : instagram
तीसरा सेट
प्लेन कांच की चूड़ियां अगर पहनने का मन नहीं है तो ऐसा सिल्वर चूड़ी और कंगन का सेट आपके लिए एक बेहतर विकल्प रहेगा। इसके साथ पहनने के लिए सिंपल सा आउटफिट चयन करें, क्योंकि सिंपल आउटफिट के साथ ही ये हाइलाइट होगा। हैवी आउटफिट से इसका लुक छिप सकता है।
5 of 7
चौथा सेट
- फोटो : instagram
चौथा सेट
इस चौथे सेट पर नजर डालें तो कुंदन जड़ा ऐसा सेट आप अपने शादी के लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इससे बेहतर विकल्प तो आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। ये काफी भारी होते हैं, इसलिए इन्हें थोड़ी देर के लिए ही पहनें।