Karwa Chauth Special Mehndi Design Easy : सुहागिन महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ 13 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। करवा चौथ को लेकर महिलाएं बहुत ज्यादा उत्साहित होती हैं और पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। करवा चौथ की पूजा की तैयारियों से लेकर श्रृंगार के लिए कपड़े और ज्वेलरी आदि की खरीदारी शुरू कर देती हैं। दरअसल, करवा चौथ में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास करती हैं। सुबह चार बजे सास की दी हुई सरगी करके व्रत रखती हैं और शाम में चांद की पूजा करती हैं। फिर पति और चांद की आरती उतारकर व्रत खोलती हैं। सुहागिनों का कोई भी पर्व सोलह श्रृंगार के बिना अधूरा है। श्रृंगार महिलाओं के सुहाग की निशानी होती है। ऐसे में करवा चौथ के मौके पर कपड़े, गहने, सिंदूर, मंगलसूत्र, आलता आदि के साथ ही हथेली पर मेहंदी लगाने की परंपरा भी है। महिलाएं हाथों पर पति के नाम की मेहंदी रचाती हैं, जिसका रंग पति के प्रेम की गहराई को जाहिर करता है। इस करवा चौथ हथेली पर पति के नाम की मेहंदी रचाने जा रही हैं तो कुछ आकर्षक मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं।
ये रहे करवा चौथ 2022 के लेटेस्ट और सुंदर मेहंदी डिजाइन।
2 of 6
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
करवा चौथ पर भरे हाथों वाली मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। ये डिजाइन हथेली को मेहंदी से भर देगी, साथ ही लगाने में आसान भी लगेगी। लोग इस कठिन दिखने वाली भरवा मेहंदी डिजाइन से इम्प्रेस हो जाएंगे।
3 of 6
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
शेडेड मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड है। महिलाओं के हाथों में इस तरह की शेडेड मेहंदी डिजाइन रचने के बाद बहुत ही सुदंर लगती है। आप करवा चौथ पर शेडेड मेहंदी डिजाइन को अपने हथेली पर बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में कठिन लग रही है, लेकिन अगर आपको थोड़ा बहुत भी मेहंदी लगाना आता है, तो यह डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है।
4 of 6
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
करवा चौथ पर महिलाओं को काफी तैयारियां करनी होती हैं और उनके पास बहुत सारे काम होते हैं। ऐसे में मेहंदी लगाने और सुखाने के लिए कई बार महिलाओं के पास अधिक वक्त नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी व्यस्तता के चलते मेहंदी लगवाने में अधिक समय नहीं देना चाहती तो यह सिंपल लेकिन आकर्षक मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस हल्की मेहंदी डिजाइन को सूखने में भी अधिक वक्त नहीं लगेगा।
5 of 6
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
हथेली पर मेहंदी जितनी खूबसूरत लगती है, उतना ही हाथ के बैक साइड पर लगी मेहंदी आकर्षक लगती है। करवा चौथ पर अलग आप हाथ के पीछे की तरफ भी मेहंदी लगवा रही हैं तो इस डिजाइन को अपना सकती हैं।