Kartik Aaryan: अभिनेता कार्तिक आर्यन आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर फिल्म जगत में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना आज लाखों युवा देखते हैं।
कई फिल्मों में कमाल की एक्टिंग करके शानदार नाम कमाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन आज 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक के फैन्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
जिस तरह से लोग कार्तिक की एक्टिंग के फैन हैं, ठीक उसी तरह से वो अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं। उनका अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। उनका हर लुक बेहद क्लासी और स्टाइलिश होता है। इसी के चलते आज हम आपको कार्तिक के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, ताकि आप भी उससे टिप्स लेकर अपना जलवा दिखा सकें।
2 of 6
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
फॉर्मल लुक
अभिनेता कार्तिक आर्यन का फॉर्मल लुक काफी ज्यादा क्लासी रहता है। अगर आप अपने ऑफिस में फॉर्मल लुक कैरी करना पसंद करते हैं, तो कार्तिक के लुक्स पर नजर जरूर डालें।
3 of 6
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
ब्लेजर रहता है परफेक्ट
जींस और टीर्शर्ट के साथ ब्लेजर काफी क्लासी लुक देता है। अगर आप पूरी तरह से फॉर्मल लुक कैरी नहीं करना चाहते तो ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
4 of 6
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट
लड़कियों के साथ-साथ बाजार में अब लड़कों के लिए भी बेहद क्लासी के को-ऑर्ड सेट आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में आप अपने कलेक्शन में इसे शामिल कर सकते हैं।
5 of 6
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
दिखना है कूल तो परफेक्ट है ये लुक
अब जब सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। ब्लैक रंग की हूडी के साथ ब्लू जींस कमाल की लगेगी।