Kareena Kapoor: 43 साल की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे किए। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्होंने लोग लगातार बधाई दे रहे हैं। करीना ने इन 25 सालों में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसकी वजह से लोग उनके दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ करीना हमेशा अपने अतरंगी और खूबसूरत लुक्स से भी लोगों को इंप्रेस करती रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।
Kareena Kapoor: विंटेज बनारसी साड़ी में करीना कपूर ने दिखाया मॉर्डन अवतार, देखकर फैंस हैरान
फिल्म जगत में अपने 25 साल पूरे होने की खुशी में करीना कपूर खान ने विंटेज बनारसी साड़ी में अपना मॉर्डन अवतार दिखाया।
अमित अग्रवाल के कलेक्शन से ली गई इस विंटेज बनारसी साड़ी में करीना बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। उनके इस लुक को मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था। इसकी खास बात ये है कि इस साड़ी को बिना कहीं से काटे स्टाइल किया गया है।
मतलब कि इस साड़ी को सिर्फ खास तरह से ड्रेप किया गया था, जिस वजह से इसका लुक काफी अलग दिख रहा था। इस साड़ी को एक्ट्रेस ने ऐसे ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया है, जिसे फ्रंट से थ्री डी स्टाइल में तैयार किया गया है।
हाथों में पहने ग्लव्स
एक्ट्रेस ने अपने लुक को वेस्टर्न टच देने के लिए हाथों में ग्लव्स पहने थे। नेट फैब्रिक के दस्तानों के ऊपर उन्होंने अंगूठियां भी पहनीं थी, जिस वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा था। चेहरे पर आती खुली जुल्फें उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहीं हैं।
ज्वेलरी ने खींचा ध्यान
करीना कपूर ने अपने इस साड़ी लुक के साथ जो ज्वेलरी पहनी थी, उसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। खास बात ये थी, कि उन्होंने अपने दोनों कानों में अलग ईयररिंग्स पहने थे। उनके पहले ईयररिंग में लाल रंग का चांद ऊपर है, तो वहीं दूसरे ईयररिंग में हरा चांद नीचे की तरफ है। इसके साथ-साथ उन्होंने गले में जो नेकपीस पहना है, उसपर भी चांद बना है।
मेकअप भी था प्यारा
अपने इस साड़ी लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने आईमेकअप को हमेशा की तरह ही हाइलाइट किया था। गोल्डन टच ब्राउन आईशैडो, विंग्ड लाइनर, न्यूड लिप्स और ब्लश्ड चीक्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। करीना ने अपने इस मॉर्डन लुक को इंडियन टच देने के लिए माथे पर बिंदी लगाई थी।