बॉलीवु़ड की बेगम खान यानी करीना कपूर एक बार फिर अपने गॉर्जियस लुक से फैंस के होश उड़ा रही हैं। एक के बाद एक हर दिन उनका स्टाइलिश अंदाज कैमरे में कैद हुआ। क्रिसमस लंच पार्टी के बाद करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे के साथ बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंची। बहन के घर जाने के लिए करीना कपूर अच्छे खासे बोल्ड आउटफिट के साथ नजर आईं। जिसे देख उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल. करीना कपूर ने बहन के घर पार्टी के लिए काले रंग का क्रॉप टॉप चुना था। जिसकी ऑफ शोल्डर डिजाइन के साथ ही बलून शेप की स्लीव जोड़ी गई थी। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस टॉप में बेबो ग़ॉर्जियस दिख रही थीं। इस क्रॉप टॉप के साथ करीना ने न्यूड शेड के पलाजो पैंट को कैरी किया था। जिसमे उनका ओवरऑल लुक बेहद इंप्रेसिव था।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
जबकि बात करें मेकअप और एक्सेसरीज की तो करीना ने हरे रंग के पन्ना का राउंड शेप का पेंडेट गोल्ड चेन में पहना था। जो उनके लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन था। वहीं स्मोकी आईज और सिंपल स्लीक स्ट्रेट हेयर स्टाइल उनके लुक्स को कॉम्पिलेंट कर रही थी।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Social Media
करीना ने इस पूरे लुक के साथ काले रंग की हील्स पहन रखी थी। वहीं बहन करिश्मा कपूर के घऱ उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी पहुंची थीं। अमृता ने गुलाबी रंग की फ्रिंज वाली शार्ट ड्रेस कैरी की थी। जिसके साथ उनका हेयरस्टाइल भी कमाल का था।
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
जबकि इससे पहले करीना कपूर फैमिली की लंच पार्टी के लिए ब्राउन लेदर पैंट्स के साथ काले रंग के लांग टीशर्ट को पहने नजर आईं। जिस पर आई लव यू लिखा था। करीना इस लंच पार्टी में पति सैफ के साथ ही अपने दोनों बेटों के साथ पहुंची थीं।