{"_id":"6704d8926b3621fca7070650","slug":"karan-johar-unique-look-with-braided-tie-with-broch-worth-2-lakh-image-disprj-2024-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar Look: गले में टाई की जगह 'चोटी' बांधे दिखे करण जौहर, कीमत इतनी कि आप खरीद लेंगे गाड़ी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Karan Johar Look: गले में टाई की जगह 'चोटी' बांधे दिखे करण जौहर, कीमत इतनी कि आप खरीद लेंगे गाड़ी
Karan Johar Look: देश के टॉप फिल्ममेकर्स में शुमार करण जौहर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्म जगत में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े सितारों के साथ काम किया है। आज के समय में तो हर नया अभिनेता और अभिनेत्री उनके साथ काम करने का सपना देखते हैं।
अपनी फिल्मों के साथ-साथ करण अपने लुक्स से भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं।
करण जौहर ने हाल ही में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वो गले में टाई की जगह चोटी बांधे दिख रहे हैं। लोगों को उनका ये अंदाज बड़ा ही अतरंगी लग रहा है। पर, क्या आप जानते हैं कि उनकी इस चोटी वाली टाई की कीमत में आप गाड़ी तक खरीद सकते हैं। आइए आपको भी करण का ये लुक दिखाते हैं।
2 of 6
करण जौहर
- फोटो : instagram
लुक है काफी स्टाइलिश
सबसे पहले बात करें अगर करण के लुक की तो उन्होंने तस्वीरों में बेज रंग के ब्लेजर के साथ पैंट पहनी है। बेज कलर आजकल काफी ट्रेंड में है। इस कोट-पैंट के साथ करण ने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। उनके इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एका लखानी ने इस तरह से मैनेज किया था, कि करण काफी हैंडसम दिख रहे थे।
3 of 6
करण जौहर
- फोटो : instagram
टाई ने खींचा ध्यान
अपने इस कोट-पैंट लुक के साथ करण ने जो टाई पहनी है, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल, करण की टाई चोटी के जैसी दिख रही थी। करण ने शिआपरेल्ली ब्लॉन्ड ब्रेडेड हेयर टाई पहनी थी, जो लग्जरी फैशन ब्रांड के ऑटम-विंटर 2024 कलेक्शन का हिस्सा है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करण जौहर
- फोटो : instagram
बात करें इसकी कीमत की तो कंपनी की ऑफिशयल बेवसाइट पर इसकी कीमत 2,100 यूरो बताई जा रही है यानी कि भारतीय करेंसी में 1,93,685 रुपये। इस चोटी वाली टाई की कीमत जानकर आप भी हैरान हुए न।
विज्ञापन
5 of 6
करण जौहर
- फोटो : instagram
ब्रोच भी नहीं था कम
अब बारी आती है करण के इस खास ब्रोच की, तो ये ब्रोच भी शिआपरेल्ली ब्रांड का है। इस इवल आई ब्रोच में हीरे-मोती लगे हैं, जिस वजह से इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ब्रोच की कीमत 1.52 लाख रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।