फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjana Ganesan Summer Look: गर्मियों में स्टाइल के साथ चाहिए आराम तो अपनाएं बुमराह की पत्नी के समर लुक

Mon, 28 Apr 2025 05:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 28 Apr 2025 05:02 PM IST
सार

गर्मियों के मौसम में अगर आप भी स्टाइलिश लुक के साथ सहज और आराम चाहती हैं तो जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन से टिप्स ले सकती हैं। उनके समर आउटफिट कलेक्शन काफी क्लासी और स्टाइलिश लगते हैं। आप भी अपने वार्डरोब में ऐसे आउटफिट को शामिल करें।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Summer Look Stylish Dresses Collection Photos
जसप्रीत बुमराह संजना गणेशन के समर लुक - फोटो : Instagram/sanjanaganesan

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Summer Look : मुंबई इंडियंस के धमाकेदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तो सब जानते हैं। आईपीएल 2025 में बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। संजना एक स्पोर्ट्स एंकर हैं, इसलिए पति की तरह वह भी कभी स्टेडियम तो कभी खेल के मैदान पर नजर आ जाती हैं। संजना का स्टाइल और लुक नेटीजन के बीच काफी पसंद किया जाता है। संजना कभी बाॅस लेडी लुक में नजर आ जाती हैं तो कभी साड़ी या सूट में भारतीय नारी की सुंदरता को प्रदर्शित करती हैं। हालांकि इतनी गर्मी में स्टेडियम में एंकरिंग करते समय उनके सहज आउटफिट संजना के स्टाइल में कोई कमी नहीं आने देते। 

गर्मियों के मौसम में अगर आप भी स्टाइलिश लुक के साथ सहज और आराम चाहती हैं तो जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन से टिप्स ले सकती हैं। उनके समर आउटफिट कलेक्शन काफी क्लासी और स्टाइलिश लगते हैं। आप भी अपने वार्डरोब में ऐसे आउटफिट को शामिल करें।

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Summer Look Stylish Dresses Collection Photos
जसप्रीत बुमराह संजना गणेशन के समर लुक - फोटो : Instagram/sanjanaganesan

ऑरेंज फुल लेंथ गाउन

संजना गणेशन का नारंग रंग का प्रिंटेड फुल लेंथ गाउन गर्मियों के लिए काफी आरामदायक है। बलून स्टाइल स्लीव्स और कमर के पास फिटिंग पैटर्न में स्टाइलिश लुक भी मिल रहा है। गर्मियों के लिए यह रंग भी सहज और सुंदर लगता है।

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Summer Look Stylish Dresses Collection Photos
जसप्रीत बुमराह संजना गणेशन के समर लुक - फोटो : Instagram/sanjanaganesan

शर्ट और स्कर्ट का काॅम्बिनेशन

हल्के फैब्रिक में इस तरह की मल्टी कलर ढीली शर्ट के साथ मैचिंग स्कर्ट भी काफी स्टाइलिश लुक दे सकती है। स्ट्रिप्स पैटर्न ओपर शर्ट के साथ नी लेंथ मध्यम घेर वाली स्कर्ट गर्मियों में काफी खूबसूरत लुक दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Summer Look Stylish Dresses Collection Photos
जसप्रीत बुमराह संजना गणेशन के समर लुक - फोटो : Instagram/sanjanaganesan

फ्लोरल ड्रेस

गर्मी के मौसम में फ्लोरल प्रिंट की बहार आ जाती है। हल्के रंग या ठंडे रंगों वाले कपड़ों को गर्मियों में अपना सकते हैं।  शर्ट पैटर्न ड्रेस या फुल लेंथ फ्लोरल फ्रॉक गर्मियों में पहनें।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Summer Look Stylish Dresses Collection Photos
जसप्रीत बुमराह संजना गणेशन के समर लुक - फोटो : Instagram/sanjanaganesan

ओवरशर्ट से पाएं बाॅस लेडी लुक

दफ्तर में बॉस लेडी लुक में नजर आना चाहती हैं लेकिन गर्मी में सहज भी रहना चाहती हैं तो इस तरह के आउटफिट को अपना सकती हैं। पैंट, शर्ट या ब्लेजर के बजाए काॅटन ड्रेस के साथ ओवरशर्ट को कैरी करें। आप स्लीवलेस या ओवरसाइज किसी भी तरह के ओवरशर्ट से गर्मियों में बाॅस लेडी लुक अपना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed