जान्हवी कपूर ने हाल ही में दुल्हन बन फोटोशूट करवाया है। जिसमें वो हमेशा की तरह गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के नए ब्राइडल कलेक्शन के लिए जान्हवी कपूर दुल्हन बनीं थीं। जिसकी तस्वीरें जान्हवी ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की हैं।
लंबा घूंघट डाले जान्हवी कपूर बन गईं दुल्हन, पूछा- क्या आप सुन सकते हैं शहनाई?
धड़क गर्ल जान्हवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन का मिंट ग्रीन कलर चुना था। ब्राइडल बनीं जान्हवी मिंट ग्रीन कलर के हैवी एंब्रायडरी लहंगे में तैयार थीं। जिसकी लांग ट्रेन लहंगे को बिल्कुल खास बना रही थी। वही मैचिंग ब्लाउज में जान्हवी का लुक इंप्रेसिव था।
बात करें ज्वैलरी को तो वो भी बेहद खास थी क्योंकि दुल्हन का मेकअप बिना ज्वैलरी के अधूरा रहता है। जान्हवी ने इस खूबसूरत मिंट ग्रीन लहंगे को कंप्लीट लुक देने के लिए बिल्कुल महारानी ज्वैलरी अपने लिए चुनी थी। हैवी पर्ल और डल गोल्ड के माथपट्टी के साथ हैवी ईयररिंग्स को मैच किया गया था। वहीं सी ग्रीन कलर के मैचिंग के कुंदन के साथ नेयर्ड नेकपीस जान्हवी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
वहीं बात करें मेकअप की तो जान्हवी का मेकअप बिल्कुल लुक को कांप्लिमेंट दे रहा था। ब्राउन लिपशेड के साथ हैवी स्मोकी आईज और स्टेटमेंट आईब्रोज के साथ जान्हवी किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जान्हवी कपूर ने ब्राइडल लुक की तस्वीरों को शेयर कर इसके साथ कैप्शन भी लिखा है। क्या आप शहनाई बजने की आवाजा सुन सकते हैं। इसके साथ ही मिस कपूर ने मनीष मल्होत्रा को थैंक्यू भी लिखा है।
View this post on Instagram
A post shared by FDCI (@fdciofficial) on